फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation to buy 5 thousand acres of land for planting forests in 10 districts.

Chandigarh News: 10 जिलों में वन लगाने के लिए 5 हजार एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी

Wed, 03 Jan 2024 10:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Preparation to buy 5 thousand acres of land for planting forests in 10 districts.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों में वन लगाने के लिए करीब पांच हजार एकड़ जमीन खरीदने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में बुधवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आदेश दिए कि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से इसकी खरीद की जाए। उन्होंने पटौदी और रेवाड़ी के बीच शेरशाह सूरी मार्ग पर करीब 88 फुट लम्बे हिस्से का वन विभाग से लंबित मामले का समाधान करने के भी निर्देश दिए। ये वन पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से स्थापित किए जाने हैं।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला को बैठक में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि लोक निर्माण विभाग की सड़कों को चौड़ा करने और अन्य प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए वन विभाग से अनुमति लेकर कुछ पेड़ काटने पड़ते हैं। ऐसे में फिलहाल करीब 600 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जहां पर पेड़ लगाकर लोक निर्माण विभाग अपने कार्य जारी रख सके। डिप्टी सीएम ने कहा कि भविष्य की विभागीय जरूरतों को देखते हुए दक्षिण हरियाणा के साथ लगते 10 जिलों में 500-500 एकड़ जमीन ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से लैंड-बैंक के रूप में एकत्रित की जाए, ताकि वन विभाग को पेड़ लगाकर बदले में सौंपी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed