फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation to build a solar power house in every village, Vij sent proposal to the government.

Chandigarh News: हर गांव में एक सोलर पावर हाउस बनाने की तैयारी, विज ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Tue, 21 Jan 2025 07:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Preparation to build a solar power house in every village, Vij sent proposal to the government.
सोलर पावर हाउस से गांव के सभी टयूबवेल हो मिलेगी सप्लाई
विज्ञापन

मंत्री विज ने जयपुर में हुई ऊर्जा मंत्रियों की एक क्षेत्रीय कार्यशाला में दी जानकारी

चंडीगढ़। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार प्रदेश के हर गांव में एक सोलर पावर हाउस बनाने की तैयारी में है। इसको लेकर प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज ने सरकार को प्रस्ताव दिया है। योजना के तहत गांव में लगने वाले सोलर पावर हाउस से पैदा होने वाली बिजली से गांव के ट्यूबवेल चलाए जाएंगे।

यह जानकारी प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज ने दी। वे जयपुर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय मंत्रालय की ओर से विभिन्न राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों की एक क्षेत्रीय कार्यशाला कार्यक्रम में बोल रहे थे। विज ने बताया कि ये सुझाव उनकी ओर से किसानों की जरूरतें जैसे कि जहां पर पानी गहरा है और 10 किलोवाट की मोटर नहीं चलती है, को मद्देनजर रखते हुए दिया गया है। इसी प्रकार से किसानों के लिए भी कुसुम योजना भी चालू की गई है और हम टारगेट के पास पहुंच चुके हैं ताकि हरियाणा का हर किसान अपने ट्यूबवेल को सोलर एनर्जी से चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed