फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Liquor Shop in Haryana Latest News Update Today: Preparation for opening liquor contracts in Haryana also

हरियाणा में भी शराब ठेके खोलने की तैयारी, ठेकेदारों को आबकारी ड्यूटी में मिल सकती है छूट

Tue, 05 May 2020 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Liquor Shop in Haryana Latest News Update Today: Preparation for opening liquor contracts in Haryana also
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा में शराब के ठेके जल्दी खुल सकते हैं। सरकार की शराब ठेकेदारों के साथ दो दिन से चल रही बातचीत अंतिम नतीजे पर पहुंच गई है। सरकार बंद में ठेकेदारों को हुए नुकसान के मद्देनजर आबकारी फीस में रियायत देने की तैयारी में है। हालात सामान्य रहने पर जल्दी ठेके खुल सकते हैं। बीते दो दिन से इस मामले पर बातचीत चल रही थी। 

विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान मंत्री होने के नाते डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने खुद बैठक ली। जिसमें विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। ठेकेदार इस बात पर अड़े थे कि मार्च में जब बोलियां लगाई थी, उस समय देश और प्रदेश की स्थिति अलग थी। कोरोना के कारण स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। ऐसे में उन्हें आबकारी डयूटी में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री इस मुद्दे पर सीएम मनोहर लाल के साथ दो से तीन बार बैठक कर चुके थे। आखिर में यह निर्णय हुआ कि ठेकेदारों की 20 मई तक की आबकारी डयूटी माफ की जाएगी। लॉकडाउन अवधि की पूरी फीस भी माफ रहेगी। सरकार ने अगले वर्ष मई तक नई आबकारी नीति को विस्तार देने की भी मंजूरी दे दी है। इसके बाद सोमवार को पानीपत में ठेकेदारों की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला करबठेकेदारों ने सरकार को सूचित किया है कि वे प्रदेशहित में ठेके खोलने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेड जोन में जितने भी दिन ठेके बंद रहेंगे, उतने दिन की डयूटी माफ की जाएगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार देसी शराब के पव्वे पर रेट में लगभग 2, आधे पर 3 और बोतल पर 5 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इससे देसी पव्वे की पेटी पर 100, आधे की पेटी 75 और बोतल की पेटी पर 60 रुपये का इजाफा होगा। 

यह बढ़ोतरी ‘कोरोना सेस’ के नाम पर होगी। अंग्रेजी शराब पर 7 से 10 रुपये बोतल तब बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विदेशी शराब की बोतल पर 20 रुपये तक कोरोना सेस लगाया जाएगा। इस ड्रॉफ्ट को मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है। सीएम की मंजूरी मिलते ही ठेके खोलने के आदेश जारी हो जाएंगे।

शराब की बिक्री को लेकर किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए सरकार ने तीन सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। सूत्रों का कहना है कि दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, खेल एवं युवा राज्य मंत्री संदीप सिंह को शामिल किया जा सकता है। ठेकों में भीड़ रोकने के लिए कमेटी सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मूला भी लागू करना सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed