फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation for G20 summit beautification of lake and sports club will be done

Chandigarh News: जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी शुरू, लेक और स्पोर्ट्स क्लब का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

Tue, 08 Nov 2022 02:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 08 Nov 2022 02:38 PM IST
सार

चंडीगढ़ में जी-20 की बैठक के अलावा सुखना लेक और रॉक गार्डन पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जनवरी और मार्च के महीने में होंगे।

विज्ञापन
Preparation for G20 summit beautification of lake and sports club will be done
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन की की तैयारी शुरू हो गई है। यूटी प्रशासन दो फेज में लेक क्लब, स्पोर्ट्स क्लब और बर्ड पार्क के एरिया को विकसित करने की तैयारी कर रहा है। पहले फेज में लेक और स्पोर्ट्स क्लब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सोमवार को लेक और स्पोर्ट्स क्लब का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को जनवरी से पहले काम पूरा करने का आदेश दिया। अगले वर्ष देश में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में चंडीगढ़ को दो बैठकों की मेजबानी मिली है। जनवरी और मार्च महीने में जी-20 की सांस्कृतिक मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन्हीं बैठकों के लिए लेक क्लब, स्पोर्ट्स क्लब और बर्ड पार्क के सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि लेक क्लब शहर की सबसे महत्वपूर्ण जगह पर है इसलिए इसे ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा। कोशिश रहेगी कि जी-20 की बैठकों से पहले काम को पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

दरअसल, चंडीगढ़ में जी-20 की बैठक के अलावा सुखना लेक और रॉक गार्डन पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जनवरी और मार्च के महीने में होंगे। बता दें कि जी-20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेक क्लब में स्विमिंग पूल के पास अजगर मिलने का वीडियो वायरल
सुखना लेक क्लब में स्विमिंग पूल के पास एक अजगर मिलने का वीडियो वायरल हो रहा। यह वीडियो बीते 3 नवंबर का बताया जा रहा है। अजगर की लंबाई 10 से 12 फीट बताई गई है। लेक क्लब का स्विमिंग पूल 31 अक्तूबर को ही बंद हो गया था। ऐसे में यहां पर सिर्फ स्टाफ ही मौजूद था। अजगर मिलने की सूचना चंडीगढ़ फॉरेस्ट विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर टीम ने पहुंच कर अजगर का रेस्क्यू किया और उसे वहां से ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed