फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prem singh chandumajra comment on surjit singh jyani statement

भाजपा मंत्री के बयान पर ये क्या बोले अकाली सांसद?

Wed, 01 Apr 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर) Updated Wed, 01 Apr 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
prem singh chandumajra comment on surjit singh jyani statement

सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी द्वारा सूबे में नशे के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए स्कूलों में 8वीं के दाखिले पर बच्चों के टेस्ट जरूरी किए जाने के बयान पर अकाली दल के महासचिव व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने अफसोस जताया है।

विज्ञापन


चंदूमाजरा ने कहा है कि दाखिले के समय बच्चों के डोप टेस्ट की जरूरत नहीं है। सेहत मंत्री को छात्रों के डोप टेस्ट के बजाय उनके शिक्षा स्तर पर अपने विचार व्यक्त करने चाहिए।
विज्ञापन


सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा मंगलवार को मालेरकोटला दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सरकारी विश्राम घर में संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया।

पंजाब में कहीं नहीं हैं नशे की फैक्ट्रियां

prem singh chandumajra comment on surjit singh jyani statement

गौरतलब है कि सोमवार को चंडीगढ़ में सेहत विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक में सुरजीत ज्याणी ने आठवीं के दाखिले के समय बच्चों के डोप टेस्ट का सुझाव दिया था।

उन्होंने विभाग की ओर से टेस्ट किटें भी जारी करने की बात कही थी, लेकिन अकाली दल के आला नेताओं को भाजपा के सेहत मंत्री का सुझाव हजम नहीं हो पा रहा है।

मालेरकोटला पहुंचते ही अकाली दल के महासचिव प्रेम सिंह चंदू्माजरा ने सेहत मंत्री के बयान पर टिप्पणी जारी कर दी और कहा कि केंद्र सरकार से जुड़ी बड़ी एजेंसियों ड्रग्स मुद्दे पर पंजाब का दौरा कर चुकी हैं। अब तक ऐसा कहीं दिखाई नहीं दिया कि पंजाब में नशे की फैक्ट्रियां चल रही हों।

भूमि अधिग्रहण बिल पर सशर्त सहमति

prem singh chandumajra comment on surjit singh jyani statement

सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पारित भूमि अधिग्रहण बिल पर अकाली दल ने सशर्त सहमति दी है। वैसे तो अकाली दल की ओर से दिए गए सुझावों में से 90 फीसदी मोदी सरकार ने शामिल किए हैं, लेकिन भूमि अधिग्रहण पर किसानों की सहमति लेने के अकाली दल के सुझाव को स्वीकार नहीं किया गया है। इसलिए अकाली दल इस बिल को पंजाब में लागू करवाने से पहले सूबे में किसानों की सहमति को आवश्यक बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed