फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Praveen Togadia targeted to PM narendra Modi in rohtak

प्रवीण तोगड़िया ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- राम से वादाखिलाफी कर रहे नरेंद्र भाई

Fri, 28 Sep 2018 01:20 PM IST
कुशाग्र मिश्रा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
कुशाग्र मिश्रा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Fri, 28 Sep 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Praveen Togadia targeted to PM narendra Modi in rohtak
प्रवीण तोगड़िया

केंद्र की सत्ता में आए चार वर्ष बीत जाने के बावजूद राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून न बनाने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘राम’ के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और व्यापारियों के बाद अब नरेंद्र भाई राम के साथ वादाखिलाफी कर रहे हैं। राम मंदिर बनाने की उनकी इच्छा ही नहीं है। रामलला तंबू में बैठे हैं और उन्हें शर्म तक नहीं आती। 

विज्ञापन


रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए तोगड़िया ने कहा कि उन्होंने सोमनाथ से अयोध्या तक रथयात्रा निकाली थी और हिंदुओं से वादा किया था कि पूर्ण बहुमत की सरकार आई तो राम मंदिर बनाने के लिए संसद में कानून बनाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से दो टूक कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार है, वादा पूरा करो, राम के साथ वादाखिलाफी मत करो। राम मंदिर की राह में सबसे बड़ी खामी है कि नरेंद्र भाई मोदी की इच्छा ही नहीं है। नरेंद्र मोदी चाहें तो 24 घंटे में राम मंदिर का काम शुरू हो सकता है। अपने लिए करोड़ों का कार्यालय बना लिया और राम तंबू में बैठे हैं, शर्म नहीं आती।

विज्ञापन

सेना पर पत्थर मारने वालों पर हुए केस वापस लेकर देश का अपमान किया गया 

Praveen Togadia targeted to PM narendra Modi in rohtak
प्रवीण तोगड़िया

तोगड़िया ने कहा कि जब भारत का प्रधानमंत्री सेना पर पत्थर मारने वालों का केस वापस खींच लेता है, बिना निमंत्रण पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का केक खाने जाते हैं, तब न देश सुरक्षित रहता है, न सैनिक सुरक्षित रहता है, न ही हिंदू सुरक्षित रहता है। अगर पाकिस्तान को 56 इंच की छाती दिखा देते तो एक भी सैनिक सरहद पर शहीद नहीं होता। पाकिस्तान हमारे नरेंद्र सिंह की आंखें निकाल लेता है और नरेंद्र मोदी के लिए पाकिस्तान मोस्ट फेवर्ड नेशन है। यह देश का अपमान है। 

व्यापारियों के बंद को तोगड़िया ने दिया समर्थन 
एमएसपी पर किसानों, दो करोड़ रोजगार दिलाने में युवाओं और जिन व्यापारियों के पैसे से आरएसएस-भाजपा चलती है, उसके साथ मल्टीब्रांड में एफडीआई लाकर दुकानें बंद कराकर वादाखिलाफी की गई। शुक्रवार को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का बंद है, जिसका वह समर्थन करते हैं। यह मुद्दा 10 करोड़ व्यापारियों के रोजगार का है।

देवी भागवत में तो नहीं लिखा मुसलमानों के बगैर हिंदुत्व अधूरा 
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तोगड़िया ने कहा कि पता नहीं भागवत किस भगवत की बात करते हैं। मैं तो देवी भागवत पढ़ता हूं, उसमें तो कहीं नहीं लिखा कि मुसलमानों के बगैर हिंदुत्व अधूरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed