{"_id":"6aa705f205906bc48b07c7f2","slug":"prateek-rais-team-emerged-as-the-runner-up-in-the-trackshift-innovation-challenge-2026-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1122768-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ट्रैकशिफ्ट इनोवेशन चैलेंज-2026 में प्रतीक राय की टीम बनी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ट्रैकशिफ्ट इनोवेशन चैलेंज-2026 में प्रतीक राय की टीम बनी उपविजेता
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्लाक्षा विश्वविद्यालय मोहाली में आयोजित ट्रैकशिफ्ट इनोवेशन चैलेंज-2026 में नागपुर की टीम सिनैप्स ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। टीम के सदस्य प्रतीक राय और उनके साथियों को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन टीजीआर हास एफ 1 टीम, एमफैसिस और हैककल्चर के सहयोग से किया गया।
देशभर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में तकनीक, नवाचार और मोटरस्पोर्ट्स इंजीनियरिंग से जुड़े विचारों को मंच दिया गया। करीब 3600 प्रतिभागियों के बीच कई चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद 80 टीमों को अंतिम दौर के लिए चुना गया। वाईसीसीई, नागपुर की टीम सिनैप्स ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। टीम की अगुआई दिशत घुगे ने की, जबकि प्रतीक राय ने भी सफलता में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का कुल पुरस्कार पूल 1.75 लाख रुपये था।
बॉक्स : ब्रिटेन का दौरा करने का मौका
प्रतियोगिता में विजेता टीमों को ब्रिटेन की पूरी तरह प्रायोजित शैक्षणिक यात्रा का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को ब्रैनबेरी स्थित टीजीआर हास एफ1 सुविधा केंद्र का दौरा कराया जाएगा। यहां वे फॉर्मूला वन रेसिंग की आधुनिक तकनीकों और मोटरस्पोर्ट्स इंजीनियरिंग की प्रक्रियाओं को करीब से समझ सकेंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा।