फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pratap Singh Bajwa targets on punjab government on sugarcane farmers issue

प्रताप सिंह बाजवा ने कैप्टन सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, गन्ना किसानों के साथ देंगे धरना

Wed, 05 Dec 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Dec 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Pratap Singh Bajwa targets on punjab government on sugarcane farmers issue
प्रताप सिंह बाजवा

कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयानबाजी का विवाद अभी सुलझा भी नहीं था कि मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के आंदोलनरत गन्ना किसानों के पक्ष में आगे आए बाजवा ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने गन्ना किसानों की मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया तो वे भी गन्ना किसानों के साथ आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो वे गन्ना किसानों के हक के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन


इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है
मंगलवार को बुलाई एक प्रेस कांफ्रेंस में बाजवा ने मांग की कि राज्य सरकार निजी चीनी मिलें चालू करके गन्ना किसानों की बकाया रकम का ब्याज सहित भुगतान कराए। उन्होंने कहा कि इन किसानों के वोट लेकर ही कांग्रेस पंजाब में सत्ता में आई है और अगर प्रदेश के किसान आज सड़क पर उतर रहे हैं तो इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता को सड़कों पर बेसहारा नहीं छोड़ा जा सकता।

विज्ञापन

बाजवा ने कहा कि अगर किसानों की सरकार के साथ बातचीत सफल न हुई तो इसमें किसानों का दोष नहीं है। बाजवा ने कहा कि चीनी मिलें इस बार दिसंबर में भी चालू नहीं हुई है, जिससे गन्ना किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल तक यही चीनी मिलें अक्तूबर-नवंबर के दौरान गन्ने की पिराई का काम शुरू कर लेती थी। 

35 रुपये का भुगतान सरकार अपनी तरफ से करे
बाजवा ने मांग की कि निजी चीनी मिल मालिक 35 रुपये कम कीमत पर गन्ना खरीदना चाहते हैं। ऐसे में किसानों को इस 35 रुपये प्रति क्विंटल राशि का भुगतान सरकार अपनी तरफ से करे। उल्लेखनीय है कि इन दिनों पंजाब के गन्ना किसान पिछले साल बेचे गन्ने का पैसा लेने के लिए निजी चीनी मिलों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। किसानों को पिछला बकाया नहीं मिला है, वहीं उन्हें इस साल खेतों में खड़ी गन्ने की फसल बेचने में भी मुश्किल आ रही है।

बाजवा ने कहा कि दस साल के अंतराल के बाद कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में लौटी है, जिसके चलते लोगों से किए वादे सरकार को पूरे करने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपील की कि गन्ना किसानों का मामला तुरंत हल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed