{"_id":"144329335879c8765f32bcf6e72a33ad","slug":"prakash-singh-badal-reply-to-captain-amrinder-singh-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...तां मेरे नाल कुश्ती लड़ के वेख ले कैप्टनः बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तां मेरे नाल कुश्ती लड़ के वेख ले कैप्टनः बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 12 Dec 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने राजनीतिक विरोधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की बयानबाजी का करारा जवाब दिया है। वीरवार को सिंह की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बादल ने कहा, ‘कमजोर लग्गदां तां मेरे नाल कुश्ती लड़ के वेख ले कैप्टन।’
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले कैप्टन ने बादल की उम्र पर कहा था कि बादल अब कमजोर हो गए हैं। गुरुवाली में संगत दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम बादल ने कहा कि कैप्टन बेतुकी बयानबाजी बंद कर सकारात्मक राजनीति करें। बादल ने दावा किया कि उनकी सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा से उनकी पार्टी का अटूट रिश्ता है।
विज्ञापन
नगर काउंसिल और दिल्ली विधानसभा चुनाव अकाली दल और भाजपा मिलकर लडे़ंगे। इसके बाद पंजाब के विधानसभा चुनावों में दोनों दल एकसाथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल दिल्ली में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, यह बड़ा मुद्दा नहीं है। जब भी चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच बात होगी तो इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन