86 की उम्र में भी जोश से भरे ये स्टार प्रचारक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सोमवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो का साथ देते हुए लगातार नौ जनसभाएं कीं। 86 साल की उम्र में उनका निरंतर दस घंटे नॉन स्टॉप प्रचार अभियान में हिस्सा लेना अन्य राजनीतिक दलों को भी हैरानी में डाल रहा है।
डबवाली में बादल ने सोमवार को इनेलो उम्मीदवार नैना चौटाला के पक्ष में लोगों से वोट मांगे। सुबह 9 बजे शुरू हुआ उनका प्रचार अभियान शाम 7 बजे तक जारी रहा। प्रत्येक जनसभा में बादल ने करीब आधा घंटा माइक संभाले रखा।
उनके भाषणों में पूरा फोकस युवा, दलित और बेरोजगारों पर रहा। पंजाब से सटे और सिख बाहुल्य इलाके में बादल के दौरे पर अन्य दल भी गंभीरता से ले रहे हैं।
युवाओं का ध्यान आकर्षित किया
ठेठ पंजाबी भाषा में बादल अपने भाषण में युवाओं को अपने अनुभव सुना रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘पढ़ाई पूरी करन तो बाद मैं पिंड आया तां पिंड दे लोग मैनूं कहन लग्गे, काका सरपंच बन जा। पहलां मैं न कर दिती पर दूजी वार ना नहीं कह सक्या।
मुंडेआं नू राजनीति’च हिस्सा पाना चाहिदा है। बादल ने दलितों का उल्लेख करते हुए कहा,‘‘देवीलाल नाल जिन्ना कम करन दा मौका मैनूं मिलया, शायद इतिहास विच किसे होर नूं इह नसीब होया। औना दी सोच हमेशा दलित पखी रही।
सारी उम्र दलितां ते कमेरे वर्ग वास्ते ला दीती। हुण दलित वीरां नूं चाहिदा है कि ओह देवीलाल परिवार ते आए संकट नूं दूर करन ते उन्हां दी मदद करन।
‘सरपंच वेले काका कहदें सी, हुण बाबा कहदें ने’
पांचवीं बार पंजाब का राज संभाल रहे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बुजुर्गों को खूब हंसाया। उन्होंने कहा-‘‘सरपंची वेले मैनूं लोग काका कहंदे सी, हुण बाबा कहंदे ने।
चौटाला राज आऊगा तो बाबेयां दी मौज लग जाऊगी। पेंशन 1200 रुपये हो जाऊगी ते हर महीने पेंशन च वाद्दा होऊगा। पेंशन वदुगी तां बच्चे भी अग्गे पिच्छे घुमनगे।’’