फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prakash Singh Badal and Sukhbir Badal targeted on Congress in patiala rally

मुख्यमंत्री कैप्टन के गढ़ में गरजे बादल, कहा- गुरुद्वारों पर कब्जा करना चाहती है कांग्रेस

Sun, 07 Oct 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Sun, 07 Oct 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
Prakash Singh Badal and Sukhbir Badal targeted on Congress in patiala rally
सुखबीर सिंह बादल

एक ओर जहां पंजाब कांग्रेस ने लंबी में रैली का आयोजन किया, वहीं अकाली दल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृह जनपद पटियाला में जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुरुद्वारों साहिबानों पर कब्जा करना चाहती है लेकिन सिख संगतें ऐसा नहीं होने देंगी। बादल ने कहा कि जो धक्केशाही कांग्रेस ने हाल ही में हुए जिला परिषदों व ब्लाक समिति चुनावों में किया, वह आगे जाकर विधानसभा या फिर लोकसभा चुनाव में भी कर सकती है। इस बीमारी को अभी से खत्म करना होगा, नहीं तो यह जानलेवा बीमारी बन जाएगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस गुरुद्वारों के चुनाव पर भी कब्जा कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार अपने सभी चुनावी वादों से मुकर गई है जिसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। बादल ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को हिटलर बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अकाली दल की रैली को रोकने की कोशिश बहुत की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हमारी सरकार ने बड़ी मुश्किल से पंजाब में अमन-शांति कायम की थी, लेकिन कांग्रेस इसे खत्म करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के राज में सूबे का विकास ठप पड़ गया है लेकिन अकाली दल को कोई कमजोर नहीं कर सकता। सुखबीर ने कहा कि वह एसएसए/रमसा अध्यापकों के आंदोलन में हर तरह से उनका सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजीठिया ने सुनाए हिंदी फिल्म के गीत 

Prakash Singh Badal and Sukhbir Badal targeted on Congress in patiala rally
सुखबीर सिंह बादल

पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने हिंदी गीत, ‘सीने में जलन, आंखों में तूफान सा क्यों है, इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यों है’ की लाइनें सुनाते हुए कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब का विकास तो क्या कराना था, वह अपने हलके पटियाला की सुध नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटियाला की इस रैली में जुटे इकट्ठ को देखकर जहां अकाली दल जी उठा है, वहीं लंबी में रैली कर रहे कांग्रेसी हताश हैं। 

रैली के दौरान सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और मजीठिया तीनों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कैप्टन सरकार के खिलाफ हैं। वह बयान देती हैं कि कैप्टन मिलते ही नहीं। फोन करो तो उठाते नहीं। नवजोत सिद्धू यह भी कहती है कि यह सरकार तो अब चंद दिनों की मेहमान है।

माझा क्षेत्र के तीनों नाराज सीनियर अकाली नेता रहे नदारद

Prakash Singh Badal and Sukhbir Badal targeted on Congress in patiala rally
पटियाला में आयोजित रैली
माझा क्षेत्र से संबंधित शिरोमणि अकाली दल के तीनों वरिष्ठ अकाली नेता रतन सिंह अजनाला, पूर्व कैबिनेट मंत्री सेवा सिंह सेखवां और रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा रैली से नदारद रहे। इन नेताओं का रैली में न आना चर्चा का विषय बना रहा। इन नेताओं ने सुखबीर बादल पर पार्टी में सीनियर नेताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। हालांकि पार्टी से नाराज चल रहे एसजीपीसी के पूर्व प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ को अकाली दल मना कर रैली में लाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed