मुख्यमंत्री कैप्टन के गढ़ में गरजे बादल, कहा- गुरुद्वारों पर कब्जा करना चाहती है कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां पंजाब कांग्रेस ने लंबी में रैली का आयोजन किया, वहीं अकाली दल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृह जनपद पटियाला में जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुरुद्वारों साहिबानों पर कब्जा करना चाहती है लेकिन सिख संगतें ऐसा नहीं होने देंगी। बादल ने कहा कि जो धक्केशाही कांग्रेस ने हाल ही में हुए जिला परिषदों व ब्लाक समिति चुनावों में किया, वह आगे जाकर विधानसभा या फिर लोकसभा चुनाव में भी कर सकती है। इस बीमारी को अभी से खत्म करना होगा, नहीं तो यह जानलेवा बीमारी बन जाएगी।
कांग्रेस गुरुद्वारों के चुनाव पर भी कब्जा कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार अपने सभी चुनावी वादों से मुकर गई है जिसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। बादल ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को हिटलर बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अकाली दल की रैली को रोकने की कोशिश बहुत की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हमारी सरकार ने बड़ी मुश्किल से पंजाब में अमन-शांति कायम की थी, लेकिन कांग्रेस इसे खत्म करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के राज में सूबे का विकास ठप पड़ गया है लेकिन अकाली दल को कोई कमजोर नहीं कर सकता। सुखबीर ने कहा कि वह एसएसए/रमसा अध्यापकों के आंदोलन में हर तरह से उनका सहयोग करेंगे।
मजीठिया ने सुनाए हिंदी फिल्म के गीत
पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने हिंदी गीत, ‘सीने में जलन, आंखों में तूफान सा क्यों है, इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यों है’ की लाइनें सुनाते हुए कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब का विकास तो क्या कराना था, वह अपने हलके पटियाला की सुध नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटियाला की इस रैली में जुटे इकट्ठ को देखकर जहां अकाली दल जी उठा है, वहीं लंबी में रैली कर रहे कांग्रेसी हताश हैं।
रैली के दौरान सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और मजीठिया तीनों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कैप्टन सरकार के खिलाफ हैं। वह बयान देती हैं कि कैप्टन मिलते ही नहीं। फोन करो तो उठाते नहीं। नवजोत सिद्धू यह भी कहती है कि यह सरकार तो अब चंद दिनों की मेहमान है।
माझा क्षेत्र के तीनों नाराज सीनियर अकाली नेता रहे नदारद