रेहड़ी पर ही गर्भवती ने पैदा कर दिया बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार दोपहर उस वक्त एक महिला ने रेहड़ी में बेटे को जन्म दे दिया, जब महिला का पति व परिजन महिला को रेहड़ी में लादकर सिविल अस्पताल में लेकर आ रहे थे। गर्भवती महिला के साथ आई महिला को रेहड़ी में बच्चा होने का अंदेशा हुआ।
अस्पताल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना अस्पताल के स्टाफ नर्स को दी। अस्पताल कर्मचारियों ने उसी दौरान महिला व उसके बेटे को अस्पताल में उपचार ले गए। उधर, अचानक हुई घटना के बाद महिला व बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे थे। दोनों का उपचार किया जा रहा है।
राह चलती महिलाओं ने किया सहयोग
जानकारी देते हुए देवीनगर सब्जी मंडी नजदीक झुग्गी झोपड़ी निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी।
शनिवार को अचानक उसकी पत्नी के पेट में दर्द होने लगा और वह अपने अन्य परिजन के साथ उपचार के लिए रेहड़ी में लादकर अपनी पत्नी को लेकर आ रहा था।
लेकिन सिविल अस्पताल पहुंचने पर पता चला की उसकी पत्नी की डिलीवरी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल स्टाफ कर्मचारियों को इसकी सूचना दी और आसपास की महिला ने पीड़ित महिला को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
एंबुलेंस नंबर के बारे में नहीं पता
मजदूरी का काम करने वाले राजेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी को रेहड़ी में लादकर इसलिए लेकर आया क्योंकि उसको एंबुलेंस का नंबर मालूम नहीं था। लेकिन दूसरी तरफ इस घटना से महिला व उसके बेटे की जान पर भी बन सकती थी। फिलहाल जच्चा-बच्चा की हालत ठीक बताई जा रही है।