फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pragnent Lady Delivered Son on Rehri on Road

रेहड़ी पर ही गर्भवती ने पैदा कर दिया बेटा

Sun, 01 Feb 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Sun, 01 Feb 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
Pragnent Lady Delivered Son on Rehri on Road

शनिवार दोपहर उस वक्त एक महिला ने रेहड़ी में बेटे को जन्म दे दिया, जब महिला का पति व परिजन महिला को रेहड़ी में लादकर सिविल अस्पताल में लेकर आ रहे थे। गर्भवती महिला के साथ आई महिला को रेहड़ी में बच्चा होने का अंदेशा हुआ।

विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना अस्पताल के स्टाफ नर्स को दी। अस्पताल कर्मचारियों ने उसी दौरान महिला व उसके बेटे को अस्पताल में उपचार ले गए। उधर, अचानक हुई घटना के बाद महिला व बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे थे। दोनों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

राह चलती महिलाओं ने किया सहयोग

Pragnent Lady Delivered Son on Rehri on Road

जानकारी देते हुए देवीनगर सब्जी मंडी नजदीक झुग्गी झोपड़ी निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी।

शनिवार को अचानक उसकी पत्नी के पेट में दर्द होने लगा और वह अपने अन्य परिजन के साथ उपचार के लिए रेहड़ी में लादकर अपनी पत्नी को लेकर आ रहा था।

लेकिन सिविल अस्पताल पहुंचने पर पता चला की उसकी पत्नी की डिलीवरी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल स्टाफ कर्मचारियों को इसकी सूचना दी और आसपास की महिला ने पीड़ित महिला को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

एंबुलेंस नंबर के बारे में नहीं पता

Pragnent Lady Delivered Son on Rehri on Road

मजदूरी का काम करने वाले राजेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी को रेहड़ी में लादकर इसलिए लेकर आया क्योंकि उसको एंबुलेंस का नंबर मालूम नहीं था। लेकिन दूसरी तरफ इस घटना से महिला व उसके बेटे की जान पर भी बन सकती थी।  फिलहाल जच्चा-बच्चा की हालत ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed