{"_id":"673ad587bd382a83850046bd","slug":"pradhan-mantri-awas-yojana-2-0-will-be-implemented-in-punjab-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पीएम आवास योजना 2.0: ढाई लाख गरीबों को मकान देने का लक्ष्य, वित्त विभाग ने दी मंजूरी; एमओयू जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पीएम आवास योजना 2.0: ढाई लाख गरीबों को मकान देने का लक्ष्य, वित्त विभाग ने दी मंजूरी; एमओयू जल्द
Mon, 18 Nov 2024 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:33 PM IST
सार
योजना के तहत लाभार्थी को 2 कमरे, एक बाथरूम, किचन बनाने के लिए राशि दी जाती है। इस राशि में भी राज्य सरकार ने अपने हिस्से को 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। केंद्र सरकार पहले की तरह ही डेढ़ लाख देगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 जल्द पंजाब में लागू होगी। वित्त विभाग ने योजना को मंजूरी दे दी है। स्थानीय निकाय विभाग की हरी झंडी के साथ ही राज्य सरकार इसी महीने केंद्र के साथ एमओयू साइन करेगी। इसके बाद आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इस बार ढाई लाख से ज्यादा मकान बनाने का लक्ष्य रखा है।
योजना के तहत लाभार्थी को 2 कमरे, एक बाथरूम, किचन बनाने के लिए राशि दी जाती है। इस राशि में भी राज्य सरकार ने अपने हिस्से को 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। केंद्र सरकार पहले की तरह ही डेढ़ लाख देगी। अब लाभार्थी को ढाई लाख रुपए मिलेंगे। योजना के तहत लाभार्थी की वार्षिक आय तीन लाख रुपये होनी चाहिए। साथ ही उसके पास 45 वर्ग गज जमीन भी होनी चाहिए। जिन लोगों ने पिछले पांच साल में केंद्र व राज्य की किसी योजना का लाभ नहीं लिया, उनको भी राशि दी जाती है।

आवास योजना-1 में 89,788 मकान तैयार
पीएम आवास योजना-1 के तहत 1.32 लाख मकानों की स्वीकृति दी गई थी। 11 नवंबर तक 89,788 मकानों का काम पूरा हो चुका है। लाभार्थियों को भी इन मकानों की पजेशन दे दी गई है। केंद्र की तरफ से इसके लिए 2,342 करोड़ रुपये इसके लिए मंजूर किए गए थे, जिसमें से 1,885 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने अपना हिस्स अलग से दिया है।
विज्ञापन