फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pradeep kasni expressed irritation due to transfer on facebook, twitter

17 साल में 63 तबादले, जुबां पर आया 'दूसरे खेमका' का दर्द

Fri, 26 Jun 2015 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Jun 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
pradeep kasni expressed irritation due to transfer on facebook, twitter

लगातार तबादले झेल रहे आईएएस प्रदीप कासनी को हर बार की तरह यह तबादला भी नागवार गुजरा है। इस तबादले के बाद कासनी ने अपना दर्द ट्विटर और फेसबुक पर जाहिर किया है। कासनी ने ट्वीट किया है ‘मर कर भी चैन न मिला तो जाएंगे कहां...’।

विज्ञापन


यह प्रतिक्रिया कासनी ने किसी के तंज पर दी है। किसी ने सोशल साइट पर तंज कसा है कि यहां भी उन्हें चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। कासनी का कहना है कि मौजूदा और पूर्व सरकार की कार्यशैली में कोई फर्क नहीं है।
विज्ञापन


पत्रकारों के सामने उन्होंने कहा कि किसी विभाग की दयनीय दशा को सुधारना जुर्म नहीं है। मैं इसी प्रयास में लगा था, जो लोगों को पसंद नहीं आया। मुझे मेरे विभाग के मंत्री ने आदेश दिए थे, जिसके मुताबिक मैं अपना काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहेगा भ्रष्टाचार खत्म करने का एजेंडा

pradeep kasni expressed irritation due to transfer on facebook, twitter

कासनी ने कहा, मैंने जो भी जांचें की हैं वह सरकारी आदेश थे। बहरहाल, यह सरकार की मर्जी है कि वह किसी को कहीं भी लगा सकती है, लेकिन मेरा भ्रष्टाचार खत्म करने का एजेंडा जारी रहेगा।

मामले का दूसरा पहलू यह है कि कासनी ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निदेशक को पत्र लिखा था कि साढे़ छह करोड़ से ज्यादा की बैंक गारंटी बिना सरकार की स्वीकृति के कैसे कैश करवाई गई।

उनका तर्क था कि इतनी बड़ी रकम खर्च होने के बावजूद अब तक मेडिकल कॉलेज नहीं बन पाया। यहां तक कि मेडिकल काउंसिल के पास मेडिकल कॉलेज के लिए आवेदन भी नहीं किया।

उजागर हो सकते हैं कुछ और भेद
बात बोलेगी हम नहीं भेद खोलेगी बात ही। प्रदीप कासनी के फेसबुक वॉल पर लिखी गई यह लाइन उनके ट्रांसफर को लेकर देखी जा रही है। चर्चा है कि ट्रांसफर से संबंधित कुछ भेद बाद में भी उजागर हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed