फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pradeep Chhabra immersed in Panchtatva, hundreds of people reached for last darshan

Chandigarh News: प्रदीप छाबड़ा पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन को पहुंचे सैकड़ों लोग

Wed, 10 Jul 2024 06:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Chhabra immersed in Panchtatva, hundreds of people reached for last darshan
चंडीगढ़। पूर्व मेयर व वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके अंतिम दर्शन को सैकड़ों लोग पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने उन्हें मुखाग्नि दी। श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत आम आदमी पार्टी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदीप छाबड़ा को लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। उनका पिछले काफी समय से पीजीआई में इलाज चल रहा था। उनके भाई दिल्ली में रहते हैं, इसलिए कुछ दिन उन्होंने वहां भी इलाज कराया है। वह 4-5 दिन पहले ही दिल्ली से इलाज कराकर लौटे थे। मंगलवार को रुटीन चेकअप के लिए उन्हें पीजीआई जाना था लेकिन सोमवार देर रात उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। सुबह 10 बजे के करीब उन्हें बेहोशी की हालत में पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि प्रदीप छाबड़ा की रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी। बता दें कि छाबड़ा चंडीगढ़ के पूर्व मेयर के साथ-साथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष रहे हैं। वह 1986 से राजनीति में सक्रिय थे। प्रदीप छाबड़ा सेक्टर-22 और सेक्टर-16 के पार्षद भी रहे हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू किया था और अभी वर्तमान में वह आम आदमी पार्टी में थे। जब छाबड़ा आप में आए तो पहली बार पार्टी ने निगम चुनाव लड़ा था और 14 सीटें जीती थीं।
विज्ञापन


प्रदीप छाबड़ा के देहांत पर सदन में रखा गया मौन : नगर निगम के सदन की बैठक के शुरू होने के आधा घंटा पहले वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा के देहांत की खबर आई। बैठक के शुरू होते ही मेयर कुलदीप कुमार ने सभी से दो मिनट का मौन रखने का आग्रह किया, जिसके बाद सभी पार्षद और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा। भाजपा की तरफ से प्रदीप छाबड़ा के सम्मान में बैठक को तुरंत रद्द करने की मांग भी की गई। छाबड़ा के लिए 2 मिनट का मौन रखने के बाद भाजपा के पार्षद कंवरजीत राणा खड़े हुए और उन्होंने कहा कि प्रदीप छाबड़ा शहर के पूर्व मेयर और काफी वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए उनके सम्मान में सदन की बैठक को रद्द किया जाना चाहिए। इस पर अन्य पार्षदों ने भी अलग-अलग राय दिए और कहा कि प्रदीप छाबड़ा हमेशा काम को बहुत गंभीरता से लेते थे। सभी पार्षदों की राय के बाद बैठक को जारी रखने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed