अच्छी खबरः सात दिनों में घर बैठे मिलेगा बिजली कनेक्शन, पावरकॉम ने शुरू की ऑनलाइन सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आपको नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए ना तो बिजली दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आप 100 किलोवाट तक का बिजली कनेक्शन ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। पावरकॉम की तरफ से इस संबंध में सर्कुलर भी जारी कर दिया है।
इसमें स्पष्ट किया गया है कि एपी (खेतीबाड़ी सेक्टर) श्रेणी वाले इस स्कीम के तहत कनेक्शन अप्लाई नहीं कर सकते। इससे पहले 100 किलोवाट के ऊपर का पावर कनेक्शन लेने की प्रक्रिया पावरकॉम ने पहले ही ऑनलाइन कर रखी है।
पावरकॉम के चीफ इंजीनियर डीपीएस ग्रेवाल ने बताया कि जिस भी उपभोक्ता को बिजली का नया कनेक्शन ऑनलाइन लेना है तो उसे पावरकॉम की वेबसाइट पर न्यू कनेक्शन के कॉलम पर क्लिक करना होगा। वहां से बिजली कनेक्शन संबंधी फार्म डाउनलोड कर विभागीय शर्तां के अनुसार आवेदन करने वाले की एक फोटो और उस पर क्रास साइन करने के बाद विभाग की साइट पर अपलोड करना होगा।
उन्होंने बताया कि पावरकॉम के अधिकारी भी ऑफिस में बैठे ही आवेदनकर्ता का डाटा सेव करेंगे। उपभोक्ता की ओर से अप्लाई किए गए ऑनलाइन फार्म की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए भेज देंगे।
20 किलोवाट तक घरेलू कनेक्शन वालों को ही मिलेगी सुविधा
चीफ इंजीनियर डीपीएस ग्रेवाल ने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करते समय फोटो लगाना या फिर साइन करना भूल जाता है तो पावरकॉम अधिकारी बिजली कनेक्शन लगाए जाने के दौरान उपभोक्ता से बकाया रहती औपचारिकता को पूरा करेंगे। इससे उपभोक्ता के समय व पैसे की बचत भी होगी।
उन्होंने बताया कि घरेलू कनेक्शन के अलावा अन्य उपभोक्ताओं को 7 दिन के अंदर-अंदर सभी कागजात जमा करवाने होंगे। गैर-रिहायशी, एसपी व एमएस श्रेणी से संबंधित नया बिजली कनेक्शन अप्लाई करने वालों को फार्म समेत सभी दस्तावेज संबंधित ऑफिस में जमा करवाने होंगे।
पोर्टल पर डिस्पले होगा अधिकारी का फोन नंबर
पावरकॉम के ऑनलाइन पोर्टल पर पावरकॉम अधिकारी का नंबर भी डिस्पले होगा। जो हेल्प डेस्क के तौर पर उपभोक्ता के लिए काम करेगा। यदि किसी को नए बिजली कनेक्शन संबंधी जानकारी चाहिए होगी तो उक्त अधिकारी उसी समय पर्याप्त जानकारी उपलब्ध करवाएगा।
ऑनलाइन ही बढ़ा सकेंगे बिजली लोड
पावरकॉम की इस स्कीम के तहत यदि कोई उपभोक्ता अपना बिजली लोड बढ़ाना चाहता हो तो वह पीएसपीसीएल की वेबसाइट पर लोड भी बढ़ाने के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है।
7 दिन में मिलेगा घरेलू कनेक्शन
चीफ इंजीनियर डीपीएस ग्रेवाल ने स्पष्ट किया कि जो भी उपभोक्ता इस स्कीम के तहत ऑनलाइन घरेलू बिजली कनेक्शन अप्लाई करता है उसे एक सप्ताह के भीतर कनेक्शन जारी किया जाएगा।