फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Powercom employees' strike continues, mass leave now till August 15

Chandigarh News: पावरकॉम कर्मचारियों का धरना जारी, सामूहिक छुट्टी अब 15 अगस्त तक

Thu, 14 Aug 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Powercom employees' strike continues, mass leave now till August 15
मोहाली। वेतनमान, डीए बकाया और निजीकरण विरोधी मांगों को लेकर पावरकॉम कर्मचारियों का धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए सामूहिक छुट्टी का कार्यक्रम 15 अगस्त तक बढ़ाने का एलान किया है। धरना टीएसयू, फेडरेशन एटक, एसोसिएशन ऑफ जूनियर इंजीनियर, पेंशनर्स एसोसिएशन और पेंशनर्स यूनियन समेत कई संगठनों के संयुक्त बैनर तले दिया जा रहा है। नेताओं ने 1 जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान का एरियर, डीए की बकाया राशि, निजीकरण की नीति रद्द करने, नई भर्ती, अस्थायी कर्मचारियों की पक्की नियुक्ति, पुरानी पेंशन योजना बहाली, बिजली एक्ट 2022 रद्द करने और समान काम के लिए समान वेतन जैसी मांगों को तुरंत लागू करने की मांग रखी।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार और प्रबंधन के रवैये के चलते संघर्ष को लंबा खींचना पड़ रहा है। इस दौरान किसान संगठनों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया और सरकार को चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर राज्यभर में विरोध तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed