{"_id":"573dd1bb4f1c1bfd57ac7273","slug":"power-union-protest-power-union-strike-chandigarh-electricity-employee-protest-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, यूनियन का हड़ताल का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, यूनियन का हड़ताल का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 May 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पॉवर यूनियन कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पॉवरमेन यूनियन ने वीरवार को विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान ही यूनियन ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। हालांकि हड़ताल की तारीख की घोषणा 15 दिनों के बाद की जाएगी। यूनियन ने मांगे न माने जाने पर हड़ताल की घोषणा की है।
बिजली विभाग में खाली पड़ी 700 से अधिक पोस्टों को भरने, विभाग में फाल्ट लोकेटर वैन, बूम लैडर, ट्रांसफर्मर, केबल, ज्वाइंट, मीटर, फयूज वायर आदि जरूरी समान का इंतजाम करवाने, कर्मचारियों को औजार तथा सुरक्षा उप करण दिलाने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित वेतन विसंगतियों को दूर कराने, आश्रितों को नौकरी देने, नियमों में समय के मुताबिक संशोधन करने, कर्मचारियों के लिए बनाये गये 650 से अधिक मकानों की रिपेयर व मरम्मत का काम करवाने, दफ्तरों में बैठने व पीने का पानी का इंतजाम करवाने, कर्मचारियों को मिल रहा बिजली कंसेशन को गैर कानूनी तौर पर बंद करने के खिलाफ तथा लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए धरना और प्रदर्शन किया गया।
धरना को यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी, प्रधान सतपाल, वरिष्ठ उपप्रधान विजय सिंह उप प्रधान देश राज, संयुक्त सचिव ध्यान सिंह, संगठन सचिव अमरीक सिंह, प्रदीप शर्मा, राजपाल, दर्शन सिंह, को आर्डिनेशन कमेटी के संयोजक रघबीर चंद ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने मांगों पर प्रशासन के अडि़यल रवैये की निंदा की।
विज्ञापन
नेताओं ने कहा कि मांगों पर प्रशासन के नकारात्मक रवैये के कारण विभाग की हालत खस्ता हो गई है उन्होंने प्रशासन खासतौर पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की निंदा की। नेताओं ने कहा कि वर्कलोड लगातार बढ़ रहा है। कर्मचारियों की संख्या लगातार गिर रही है। लेकिन अधिकारी खाली पदों को नहीं भर रहे हैं।