{"_id":"5b8a36f0dafcf891c588fe66ccf20d69","slug":"power-cut-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार रहें, इन जगहों पर आज 8 घंटे का पॉवर कट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार रहें, इन जगहों पर आज 8 घंटे का पॉवर कट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 04 Oct 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से लगते शहर के कई फेजों और सेक्टरों के लोगों को शनिवार को बिजली कट का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान लोगों को आठ घंटे बिना बिजली के गुजारने पड़ेंगे।
विज्ञापन
यह समस्या पैदा हुई है सेक्टर-71 स्थित 66 केवी के ग्रिड में आई खराबी से। इसकी रिपेयर के कारण पावर कट लगाया जा रहा है। रिपेयर का काम सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा। बिजली विभाग ने इसके लिए अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
विभागीय जानकारी के अनुसार रिपेयर का काम सेक्टर-71 स्थित 66 केवी सब स्टेशन पर होगा। इस दौरान वहां से चलने वाले 11 केवी के सारे फीडर बंद रहेंगे।
इससे विशेषकर चंडीगढ़ से सटे सेक्टरों के लोगों को परेशानी होगी। फेज-3ए, 3बी1, 3बी2, फेज-7, सेक्टर-70 गांव मटौर और आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन