{"_id":"573ada7b4f1c1bf10dac7845","slug":"power-cut-chandigarh-power-cut-power-cut-in-chandigarh-sub-station-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के 15 सेक्टरों में सुबह से गुल है बिजली, ये है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के 15 सेक्टरों में सुबह से गुल है बिजली, ये है कारण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 May 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली गुल होने से लोगों में गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के करीब 15 सेक्टरों में आज सुबह से बिजली गुल है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये समस्या मंगलवार सुबह 11 बजे सेक्टर-66 केबी सबस्टेशन का ब्रेकर सड़ने के कारण आई है। इससे जुड़े सेक्टर-51, 52, 41, 42, 43, 44 और 35, 33, 34, 23-सी-डी, 22 सी-डी, 37, जज हाउस में बिजली प्रभावित है। हालांकि बिजली निगम की ओर से इसे जल्दी ठीक करने की बात कही जा रही है।
वहीं, सोमवार रात 2 बजे भी कई इलाकों में बिजली जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, शहर में लगातार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। बिजली विभाग की ओर से लोड बढ़वाने के बावजूद लगातार बिजली कट दो घंटे के लग रहे हैं। सोमवार को सेक्टर-17 में बिजली कट रहा। वहीं डीसी ऑफिस में भी काम ठप रहा। सेक्टर-9 की मार्केट में भी दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली बंद रही।
इसी तरह सेक्टर-26, 27,28 और 19 समेत अन्य एरिया में बिजली कट रहा। शहर में बिजली कट की कुल 300 से ज्यादा शिकायतें आई हैं। वहीं मनीमाजरा , इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 , मौलीजागरां, इंदिरा कॉलोनी में भी यही स्थिति रही।