{"_id":"6af62398455a9064aa01d816","slug":"power-cut-at-patiala-jail-court-appearance-of-key-shooter-in-chinni-murder-case-deferred-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1172963-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पटियाला जेल की बिजली गुल, चिन्नी हत्याकांड के मुख्य शूटर की टली पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पटियाला जेल की बिजली गुल, चिन्नी हत्याकांड के मुख्य शूटर की टली पेशी
विज्ञापन
16 नवंबर को अगली सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पटियाला जेल में बिजली गुल होने के कारण चिन्नी कुबाहेड़ी हत्याकांड के मुख्य शूटर राजन उर्फ पीयूष पहलवान की बुधवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेशी नहीं हो सकी। राजन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन जेल में पावर फेलियर होने से वीडियो कांफ्रेंसिंग नहीं हो पाई। इसके चलते अदालत ने उसकी पेशी के लिए अगली तारीख तय कर दी। अब मामले में 16 नवंबर को सुनवाई होगी।
राजन इस समय पटियाला जेल में बंद है। बुधवार को मामले में बुड़ैल जेल और करनाल जेल में बंद अन्य आरोपितों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया, लेकिन पटियाला जेल में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण राजन की पेशी नहीं हो सकी। इस मामले में राजन समेत कुल आठ आरोपित हैं। बता दें कि 18 मार्च को सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ नागरा उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सेक्टर-35 निवासी अमरीन कौर ने हत्या की साजिश रची थी। मोहाली निवासी हर्ष सोहाणा ने उसका साथ दिया था। दोनों ने विदेश में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल के जरिए चिन्नी की हत्या करवाई थी। मामले में आठ आरोपितों के खिलाफ सुनवाई चल रही है।