फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Power crisis deepens, work in government offices affected, water did not come in many areas

Power Cut: चंडीगढ़ में बिजली कट से मचा हाहाकार, सरकारी दफ्तरों में काम ठप, नहीं आया पानी

Thu, 11 Aug 2022 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 02:21 AM IST
सार

बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने 21 से 23 फरवरी तक हड़ताल का एलान किया था। हड़ताल के पहले 24 घंटे में ही शहर में हाहाकार मच गया था। हड़ताल के शुरू होने के साथ शहर के कई इलाकों की एक साथ बिजली चली गई, जो 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई थी।

विज्ञापन
Power crisis deepens, work in government offices affected, water did not come in many areas
power cut - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंडीगढ़ के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह बिजली चली गई, जो दोपहर और कुछ जगहों पर शाम तक बहाल हुई। इसकी वजह से हाहाकार मच गया। कई सरकारी दफ्तरों में काम नहीं हो पाया। संपर्क केंद्रों में रोजाना के काम प्रभावित हुए। बिजली नहीं होने से कई इलाकों में पानी नहीं आया।

विज्ञापन


शहर के नॉर्दर्न इलाकों में बिजली की समस्या ज्यादा रही। बिजली नहीं होने से कई इलाकों में पानी भी नहीं आया। बिजली की समस्या से कई सेक्टरों में शोरूम के मालिक भी परेशान रहे। लोग बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करते रहे लेकिन लोगों की शिकायत रही कि घंटी बजती रही किसी ने फोन नहीं उठाया। कुछ लोगों ने कहा कि कई बार कोशिश करने के बाद हेल्पलाइन नंबर पर किसी ने फोन उठाया तो ये जानकारी नहीं दी गई कि बिजली कब तक आएगी।
विज्ञापन


शहर के कारोबारी अमरपाल सिंह ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में सुबह 11.30 से शाम 4.30 बजे के बीच बिजली गुल रही, जिसकी वजह से उनके फैक्टरी में काफी काम प्रभावित हुआ। बताया गया कि बाहर से आने वाली बिजली की लाइन में समस्या आने की वजह से बिजली प्रभावित हुई थी। हालांकि विभाग का कहना है कि अब लगभग सभी इलाकों में बिजली बहाल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में रही बिजली की समस्या

सेक्टर-20ए में दोपहर 12.30 बजे बिजली चली गई, जो शाम 6 बजे तक नहीं आई। इससे पहले भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए कट लगते रहे। सेक्टर-8 में सुबह गई बिजली दोपहर में 2.30 बजे आई। मौली कांप्लेक्स में पहले बिजली सुबह 5 बजे गई तो 8 बजे आई और थोड़ी देर बाद फिर कटी तो शाम 4 बजे के करीब बिजली आई। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली नहीं होने की वजह से पानी भी नहीं आया। इलाके के लोगों को बिना नहाए ही काम पर जाना पड़ा। सेक्टर-32 में भी सुबह से गई बिजली शाम तक नहीं आई। इसके अलावा सेक्टर-17, 27, 26, विधानसभा, पंजाब-हरियाणा सचिवालय, सेक्टर-18, 45सी, खुड्डा अलीशेर, कैंबवाला, मनीमाजरा, खुड्डा जस्सू समेत कई इलाकों में बिजली प्रभावित रही।

इस वजह से कटी बिजली

यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि नालागढ़ से बिजली के लिए एक लाइन डाली गई है। उसमें कुछ समस्या आ गई थी। इसकी वजह से शहर के नॉर्दर्न इलाकों में बिजली प्रभावित हुई। सभी को बिजली की सप्लाई मिलती रही, इसके लिए थोड़ी-थोड़ी देर में कट लगाकर इलाकों में बिजली सप्लाई की गई लेकिन जैसे समस्या दूर हुई सभी इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई।

21 फरवरी को हुआ था बिजली संकट, बुलानी पड़ी थी सेना

बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने 21 से 23 फरवरी तक हड़ताल का एलान किया था। हड़ताल के पहले 24 घंटे में ही शहर में हाहाकार मच गया था। हड़ताल के शुरू होने के साथ शहर के कई इलाकों की एक साथ बिजली चली गई, जो 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई थी। कई इलाकों में लोग बिजली के साथ पानी के लिए भी तरस गए थे। प्रशासन की व्यवस्थाएं धरी रह गईं। न तो हेल्पलाइन नंबर मिले, न मदद मिली थी। बिजली बहाल करने के लिए प्रशासन को सेना बुलानी पड़ी थी। सेना के इंजीनियरों ने बिजली बहाल की थी। इसके बाद प्रशासन ने 147 कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराई और 17 कर्मचारियों को निकाल दिया था।

निगम, संपर्क, एस्टेट ऑफिस का काम प्रभावित, पानी सप्लाई बाधित

बिजली जाने के बाद बीच-बीच में आती और जाती रही। इस कारण नगर निगम में टैक्स विभाग का काम प्रभावित हुआ, वहीं संपर्क केंद्रों में भी काफी देर तक लोगों के काम नहीं हुए। एस्टेट ऑफिस में काम करवाने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इन सभी जगह कंप्यूटर चलने में समस्या हो रही थी। वहीं बार-बार लाइट आने और जाने से पेयजलापूर्ति में भी समस्या हुई। कई लोगों ने बताया कि उनके यहां पानी नहीं आ सका।

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन पहुंचा बिजली विभाग

रामदरबार का सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन अपने सदस्यों के साथ बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव गुरचरण सिंह और प्रदेश संगठन सचिव बिरेन्द्र रॉय के साथ बिजली विभाग के सब डिवीजन नंबर 2 के दफ्तर पहुंच गया गया। वहां एक्सईएन यूके पटेल से मुलाकात कर रामदरबार फेस-1 और 2 में बिजली के बिलों में बढ़ोतरी को लेकर रोष जताया। एक्सईएन ने आश्वासन दिया कि रामदरबार में जो बढ़े हुए बिजली के बिल आए हैं उनको सुधार कर भेजा जायेगा, साथ ही भविष्य में बिलों को पूरी जांच करने के बाद भेजा जाएगा। इस मौके पर वीएन तिवारी, बदन सिंह सहरवाल, वीर सिंह कटोच, मदन सिंह, लेखराम सहित कई लोग मौजूद रहे।

कॉलेज ऑफ नर्सिंग हॉस्टल में देर रात तक बिजली गुल

सेक्टर-32 स्थित कॉलेज ऑफ नर्सिंग के हॉस्टल में देर रात तक बिजली गुल रही। बताया कि हॉस्टल व आसपास के लोगों ने एरिया के एक्सईएन समेत अन्य अधिकारियों को लगातार कई घंटे फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। खबर लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed