{"_id":"e1b53d7fa54df08c232d0f84a7626e2b","slug":"potato-rate-same-as-deewali-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली तक आलू बना रहेगा ‘बम’, दाम न होंगे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली तक आलू बना रहेगा ‘बम’, दाम न होंगे कम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Sep 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार दीपावली पर आलू बम की खूब धूम रहेगी। यहां बात पटाखों की नहीं बल्कि सब्जियों की हो रही है।
विज्ञापन
इस बार दीपावली तक आलू के दाम कम होने के आसार नहीं हैं। इस समय सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में पहाड़ी आलू 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं। दीपावली इस बार 23 अक्टूबर की है और तब तक आलू के दाम इसी तरह चढ़े रहेंगे।
वहीं बाकी सब्जियों के दाम भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्याज अभी भी 25-26 रुपये में बिक रहा है। बस टमाटर से कुछ राहत जरूर है।
टमाटर अब 40 रुपये तक आ गया है, जो कि कुछ हफ्ते पहले 60 रुपये में बिक रहा था। सेक्टर-40 निवासी मीनाक्षी विश्वास का कहना है कि हमने कभी सोचा नहीं था कि आलू 40 रुपये में भी बिकेगा। इसी तरह सेक्टर-29 की गृहणी नीलम देवी का कहना है कि उन्होंने अब आलू की सब्जी या अन्य सब्जियों में आलू डालना ही कम कर दिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-26 मंडी के रिटेल प्राइस
सब्जियां...................7 सितंबर...................31 अगस्त
पहाड़ी आलू...................40 रुपये...................40 रुपये
प्याज...................25 से 26 रुपये...................24 से 26 रुपये
टमाटर...................40 से 50 रुपये...................50 से 60 रुपये
मटर...................70 से 80 रुपये...................70 रुपये
फूलगोभी...................50 से 60 रुपये...................60 रुपये