फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Posters of missing BJP MP Sunny Deol pasted on walls in Pathankot

'गुमशुदा' सनी देओल: पठानकोट में लगे पोस्टर, लोग बोले- सांसद बनने के बाद कभी नहीं आए, इस्तीफे की उठी मांग

Thu, 06 Oct 2022 06:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 06:10 PM IST
सार

लोगों ने कहा कि  वह खुद को पंजाब का बेटा कहते हैं लेकिन उन्होंने कोई औद्योगिक विकास नहीं किया है। एमपी फंड आवंटित नहीं किया है या यहां केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं लाई है। एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि अगर वह काम नहीं करना चाहता हैं तो उनको अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
Posters of missing BJP MP Sunny Deol pasted on walls in Pathankot
पठानकोट में लगे पोस्टर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में भाजपा सांसद एवं अभिनेता सनी देओल लगातार विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। गुरुवार को शहर के सिटी रेलवे स्टेशन पर आम आदमी पार्टी के वालंटियरों ने सांसद सन्नी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए। युवाओं ने पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन के सात स्थानों पर पोस्टर लगाने के बाद रोष जताते हुए कहा कि जनता ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं का हल करने के लिए जिताया था लेकिन जीतने के बाद वह अपने कामों में ही व्यस्त हो गए।

विज्ञापन


आप युवा नेता वरुण कोहली ने बताया कि दो वर्षों से सांसद सन्नी देओल के लोगों को दर्शन ही नहीं हुए हैं। वह कोविड से पहले पठानकोट आए थे। इसके बाद कोविड आ गया और वह हलके में आए तक नहीं। कोविड के बाद वह अपनी गदर-पार्ट टू की शूटिंग में व्यस्त हो गए। हालांकि, बीच-बीच में भाजपा नेताओं ने उनके जल्द पठानकोट आने की बात कही परंतु वह नहीं आए। 
विज्ञापन


वरुण ने कहा कि पिछले दिनों पठानकोट को हिमाचल से जोड़ने वाला चक्की पुल बह गया। एयरपोर्ट को जाने वाला रास्ता बह गया परंतु उनके दर्शन तक नहीं हुए। इसी रोष स्वरूप उन्होंने सिटी स्टेशन पर उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लगाकर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि अगर सनी देओल को बॉलीवुड में व्यस्त रहना था तो लोकसभा हलका गुरदासपुर के लोगों के साथ झूठे वादे क्यों किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अक्सर भाजपा के नेता सनी देओल की पैरवी करते हैं कि वह जल्द ही पठानकोट आएंगे लेकिन अपने पूरे कार्यकाल के दौरान दो से तीन बार पठानकोट व गुरदासपुर आए हैं। ऐसे में पठानकोट के लोगों का भाजपा और सनी देओल दोनों से ही मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सनी देओल पठानकोट न आए और लोगों की समस्याओं का हल न किया तो आप बड़े स्तर पर भाजपा के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।

लोगों ने कहा कि  वह खुद को पंजाब का बेटा कहते हैं लेकिन उन्होंने कोई औद्योगिक विकास नहीं किया है। एमपी फंड आवंटित नहीं किया है या यहां केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं लाई है। एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि अगर वह काम नहीं करना चाहता हैं तो उनको अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दें कि इससे पहले भी कई बार सनी देओल के लापता होने के पोस्टर पठानकोट और गुरदासपुर में लग चुके हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed