{"_id":"1040210e4eee5a313f2054ede4e7c346","slug":"postcard-created-by-child-for-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने फौजियों के लिए बनाए पोस्टकार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने फौजियों के लिए बनाए पोस्टकार्ड
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Nov 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-45 स्थित सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने देश की सरहद पर डटे सैनिकों के लिए 2500 से अधिक पोस्टकार्ड तैयार किए हैं।
विज्ञापन
वीरवार को अमर उजाला और समाज सेवी संस्था युवसत्ता के सहयोग से आयोजित कौमी एकता सप्ताह के तीसरे दिन स्टीफन के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
स्कूल की सभी कक्षाओं के बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। युवसत्ता संयोजक प्रमोद शर्मा की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के बीच सरहदों पर डटे जवानों के प्रति प्यार और आदर पैदा करने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
बच्चों ने इस मौके पर देशभक्ति गीतों सहित कई अन्य कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम में जयपुर से पहुंचे प्रोफेसर एमिरेट्स और गांधीवादी ओपी जोशी की बापू की जिंदगी पर आधारित 43 फुट पेंटिंग को देखकर बच्चे खासे उत्साहित थे।
विज्ञापन
बच्चों ने प्रो. जोशी से पेंटिंग को लेकर कई तरह के रोचक सवाल भी पूछे। प्रमोद ने बताया कि ट्राइसिटी के स्कूलों से बच्चों द्वारा तैयार करीब 25 हजार पोस्ट कार्ड सरहद पर सैनिकों की हौसला अफजाई के लिए भेजे जाएंगे।
कौमी एकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को सेक्टर-29 स्थित ट्रिब्यून मॉडल स्कूल में सुबह 11:30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।