{"_id":"6610fa91794fb48d5e00ad71","slug":"post-of-congress-mla-pargat-singh-deleted-punjab-cm-bhagwant-mann-all-update-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: कांग्रेस नेता परगट सिंह के ट्वीट को X ने किया डिलीट, किसानों के हक में थी, मान सरकार पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: कांग्रेस नेता परगट सिंह के ट्वीट को X ने किया डिलीट, किसानों के हक में थी, मान सरकार पर आरोप
Sat, 06 Apr 2024 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:02 PM IST
सार
परगट सिंह ने लिखा कि किसानों के पक्ष में खड़े होने वालों के ट्विटर अकाउंट लगातार ब्लॉक किए जा रहे हैं और सिखों के खिलाफ नफरत भरी भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक परगट सिंह।
- फोटो : फाइल
विस्तार
कांग्रेस विधायक परगट सिंह के एक ट्वीट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स ने डिलीट कर दिया है। परगट सिंह ने ये ट्वीट किसानों के हक में किया था। अब परगट सिंह ने इसका विरोध करते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है।
परगट सिंह ने लिखा कि किसानों के पक्ष में खड़े होने वालों के ट्विटर अकाउंट लगातार ब्लॉक किए जा रहे हैं और सिखों के खिलाफ नफरत भरी भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी मंडियों को निजी साइलो में विलय करने का किसान संगठनों और तमाम विपक्षी दलों ने विरोध किया, जिसके बाद मान सरकार को अधिसूचना वापस लेनी पड़ी। लेकिन अब पंजाब पुलिस द्वारा किसानों के पक्ष में किए गए ट्वीट के खिलाफ पंजाब सरकार ने शिकायत दर्ज कराई है। पीएम मोदी और मान के राज्य में किसानों के पक्ष में खड़ा होना गुनाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਖੜ੍ਹਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਟਵਿੱਟਰ ਅਕਾਊਂਟਾਂ ਨੂੰ ਲਗਾਤਾਰ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਿੱਖਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਨਫ਼ਰਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਰਤਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ।@BhagwantMann ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਮੰਡੀਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਿਲੋਜ਼ ਵਿੱਚ ਮਰਜ਼ ਕਰਨ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਿਸਾਨ ਸੰਗਠਨਾਂ ਅਤੇ ਸਾਰੀਆਂ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰਾਂ… pic.twitter.com/T1nPdqBqEv
— Pargat Singh (@PargatSOfficial) April 6, 2024