फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Post-mortem of gangster Bhullar in PGI, sealed report will be submitted to High Court

पीजीआई में हुआ गैंगस्टर का पोस्टमार्टम, हाईकोर्ट को सौंपी जाएगी सीलबंद रिपोर्ट

Wed, 23 Jun 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem of gangster Bhullar in PGI, sealed report will be submitted to High Court
चंडीगढ़। कोलकाता में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के शव का हाईकोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को पीजीआई के शवगृह में दोबारा पोस्टमार्टम किया गया। इसके लिए पीजीआई ने एक बोर्ड का गठन किया था। करीब पांच घंटे चले पोस्टमार्टम की सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

इस बारे में पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम का कहना है कि पोस्टमार्टम हाईकोर्ट के निर्देश पर हुआ था, इसलिए इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट को दी जाएगी। दरअसल, गैंगस्टर के परिजनों का आरोप था कि भुल्लर का फर्जी एनकाउंटर किया गया है। मारने से पहले उसे काफी प्रताड़ित किया गया है। परिजनों का कहना था कि उनके बेटे के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें इंसाफ चाहिए। इस संबंध में परिजनों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed