फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Possession of flat was not given even after taking money, money will have to be returned

Chandigarh News: रकम लेकर भी नहीं दिया फ्लैट पर कब्जा, लौटानी होगी रकम

Tue, 10 Sep 2024 05:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Possession of flat was not given even after taking money, money will have to be returned
चंडीगढ़। जिला उपभोक्ता आयोग ने एडवांस राशि लेने के बावजूद फ्लैट पर कब्जा न देने व पैसे न लौटाने के मामले में सुनवाई करते हुए सहारा सिटी होम्स मार्केटिंग एंड सेल्स कॉर्पोरेशन को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। वहीं, सहारा को एडवांस राशि लौटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-49 निवासी विनोद गोयल ने उपभोक्ता आयोग को दी शिकायत में बताया कि सेवानिवृत्त जीवन आराम से बिताने के लिए साल 2005 में सहारा सिटी होम्स मार्केटिंग एंड सेल्स कॉर्पोरेशन से बनूड़ में 3 बीएचके का फ्लैट लेने की योजना बनाई थी। शिकायतकर्ता ने ड्राफ्ट बुकिंग के लिए 1.35 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके कुछ समय बाद में 2.70 लाख रुपये का भुगतान किया। इस तरह एडवांस के रूप में कुल 4.06 लाख रुपये का भुगतान किया गया। चार लाख लेने के बावजूद भी कोई कोई आवंटन पत्र जारी किया और न ही शिकायतकर्ता से शेष किस्तों की मांग की गई। लंबा समय बीत जाने के बावजूद प्रोजेक्ट में कोई प्रगति नजर नहीं आई। न ही फ्लैट डिलीवरी के बारे में कोई अपडेट दिया गया। शिकायतकर्ता ने पैसे लौटाने के लिए अनुरोध लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने सहारा सिटी होम्स मार्केटिंग एंड सेल्स कॉर्पोरेशन को शिकायतकर्ता की ओर से दी गई राशि लौटाने के निर्देश दिए है। वहीं, मानसिक उत्पीड़न के लिए 25 हजार व केस में खर्च हुई राशि के रूप में दस हजार रुपये देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed