फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Posing as an army officer, he duped a glasses shopkeeper of Rs 1.22 lakh

Chandigarh News: आर्मी अफसर बन चश्मा दुकानदार से ठग लिए 1.22 लाख रुपये

Sun, 19 Jan 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Posing as an army officer, he duped a glasses shopkeeper of Rs 1.22 lakh
पंचकूला। अप्पर मोहल्ला कालका निवासी करण ग्रोवर से आर्मी अफसर बनकर 1.22 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। चश्मा दुकानदार की शिकायत पर पंचकूला साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि कालका में चश्मे की दुकान है। 13 जनवरी को अंजान नंबर से उनके फोन पर काॅल आई और उसने सतीश कुमार आर्मी अफसर का परिचय देतेे हुए 15 से 20 बच्चों के लिए चश्मा खरीदने की बात कही।
विज्ञापन


शातिर ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान करना है और बारकोड भेजने के लिए कहा। करण ने बताया कि उसने व्हाट्सएप नंबर पर बारकोड भेज दिया । उसके बाद शातिर ने फोन कर कहा कि भुगतान नहीं हो रहा है और दूसरा नंबर भेजो। इस पर उन्होंने दुकान पर काम करने वाले मुकुल पासी का मोबाइल नंबर दे दिया। उन्होंने बताया कि दुकान पर काम करने वाले लड़के को वीडियो काल आया और पेटीएम खोलने के लिए कहा। शातिर कहे अनुसार पेटीएम ओपन कर दिया तो स्क्रीन पर बैंक खाता का अंत का चार डिजिट शो हो रहे थे। वीडियो काॅल से बात करते ही जब नंबर डाला गया तो 20 रुपये क्रेडिट का मैसेज आ गया। लेकिन इसके बाद ही खाते से 41759 रुपये कट गए। बात करते समय ही फिर से 4179 रुपये कट गए। इस बाद कुछ देर में बैंक खाता से 20000, 10000 और 9000 रुपये कट गये। इसके बाद यह पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। इसके बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। वीडियो काल के माध्यम से कुल 1 लाख 22 हजार 508 रुपये ठग लिए। साइबर थाना इंचार्ज मुनीष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल नंबर के आधार आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed