पाकिस्तानः खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला के साथ दिखे मीका सिंह, ननकाना साहिब में टेका मत्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के मशहूर गायक मीका सिंह पाकिस्तान में खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला के साथ नजर आए। चावला ने ही उनके साथ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की। यह फोटो 6 अगस्त को अपलोड की गई है।
फोटो में मीका सिंह गोपाल चावला के साथ हैं। अटारी सीमा से पाकिस्तान रवाना होने के बाद मीका गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। उनके साथ गोपाल चावला भी थे।
बता दें कि बॉलीवुड गायक मीका सिंह 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय अटारी सड़क सीमा के रास्ते वतन लौट आए। मीका पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरनल परवेज मुशर्रफ के अरबपति चचेरे भाई की बेटी की शादी में परफॉर्म करने के बाद विवादों में फंसे हैं। मीका सिंह ने जब अटारी सड़क सीमा से प्रवेश किया तो उन्होंने वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगाए। मीका 15 लोगों की टीम के साथ कराची गए थे।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने का विरोध कर रहा है। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है और उसी दौरान मीका ने पाकिस्तान में परफॉर्म किया। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, मीका को इस शादी में परफॉर्म करने के लिए डेढ़ लाख अमेरिकन डॉलर का भुगतान किया गया है।
वहीं इस कार्यक्रम को लेकर मीका सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। मीका ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करते हुए लिखा- ‘भारत माता की जय! इतने शानदार स्वागत के लिए शुक्रिया। सभी को आजादी दिवस की शुभकामनाएं और जवानों को सलाम। हमारे बेहतरी व सुरक्षित जीवन के लिए हमारे जवान कोई त्योहार नहीं मना पाते। जय हिंद।’
वीडियो में मीका भारत में प्रवेश करते ही वंदे मातरम व भारत माता के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। वह अटारी सीमा पर तैनात एक बीएसएफ जवान के साथ-साथ चल रहे हैं। स्वर्ण जयंती गेट के नजदीक पहुंच कर मीका ने अंतिम दर्शक दीर्घा में बैठे पर्यटकों का हाथ हिलाकर अभिनंदन भी किया।