फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Poor girl' play done sarcasm on dowry greed

‘गरीब की लड़की’ नाटक से दहेज के लालचियों पर किया कटाक्ष

Tue, 06 Oct 2020 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
'Poor girl' play done sarcasm on dowry greed
चंडीगढ़। ऑनलाइन कला महोत्सव ‘नई उम्मीद, नई पहल’ के तहत गोंडोला लोक रंगमंच बारामुला के कलाकारों ने गरीब कोरहुंड खादर (गरीब की लड़की) नाटक का मंचन किया। पंद्रह सदस्यीय समूह ने सनाउल्ला भगत के मार्गदर्शन में दर्शकों को दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने पिता से कहती है कि दहेज से बचने के लिए उसकी शादी न कराएं। पिता उसे शादी के लिए मना लेता है, लेकिन उसके बाद दूल्हा पैसे की मांग करता है। यह नाटक कश्मीर की पारंपरिक भांड पाथेर शैली में था।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित किया गया है। इसमें चित्रकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य और शास्त्रीय संगीत जैसे कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सारंगी से मोहा मन
मानसा के देशराज लखकानी और उनके ग्रुप के कलाकारों ने लोक कला और लोक गाथा वाली दाड़ी लोक कला प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान वाद्य यंत्र सारंगी बजाई। यह कला पंजाब राज्य में काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed