फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   poor condition_sec 19_nagar nigam_panchkula

बदहाली और अनदेखी का शिकार है ये सेक्टर

Tue, 31 Dec 2013 03:12 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 31 Dec 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
poor condition_sec 19_nagar nigam_panchkula
सेक्टर-19 के हुडा प्लाटों के पास और फिरोजपुर के कई इलाकों की सड़कें बदहाल हैं। किसी सड़क की 10 साल से मरम्मत नहीं हुई तो किसी की 15 सालों से।
विज्ञापन


बारिश से पहले तो किसी तरह आवाजाही हो जाती है, लेकिन हल्की बारिश हो गई तो घुटने तक पानी भर जाता है और घरों में भी पानी घुस जाता है।

नगर निगम के बाद लोगों की उम्मीद जगी कि उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन यह अब तक संभव नहीं हो सका। जहां सड़क निर्माण हुआ भी, वहां भी जल्द ही बदहाली आ गई।

इसके अलावा पंजाब से आ रहा नाला सेक्टर-19 से सटा होने के कारण अक्सर बरसाती पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा हो जाता है।

चार साल से सेक्टर-19 में रह रहा हूं। मकान नंबर 759 के सामने वाली सड़क इतनी बदहाल हो चुकी है कि पानी जमा होना भी आम हो गया है।
- टेकचंद शर्मा, सेक्टर-19

नगर निगम चुनाव के समय वादे तो बहुत हुए, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। मकान नंबर 546-549 वाली सड़क 10 साल पहले बनी थी, लेकिन अब इसकी मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, सेक्टर-19

यहां से पिछले-11 साल से पार्षद चुने जा रहे हैं, लेकिन मकान नंबर 585 से 592 तक सड़क का निर्माण इतने सालों में नहीं हो पाया।
- एडवोकेट मनमोहन कुमार, सेक्टर-19

पहली बार जब ओमप्रकाश शर्मा पार्षद बने तो मकान नंबर 675 तक जाने वाली सड़क का निर्माण किया गया था। दो-तीन साल में ही यह सड़क टूट गई। तब से हर बार चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सभी प्रतिनिधि समस्या भूल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआर शर्मा, रिटायर्ड शिक्षक, सेक्टर-19


चार साल से सेक्टर-19 में रहता हूं। मकान नंबर 670-675 की सड़क इतनी बदहाल है कि बरसात के मौसम में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
- राजू, सेक्टर-19

13 सालों से 585-592 तक सड़क बदहाल है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी लगने के कारण काफी परेशानी होती है।
- मीरा बराड़, सेक्टर-19

15 साल से यहीं रहती हूं। इस बीच सड़क का निर्माण ही नहीं हुआ। बरसात में अक्सर घर के सामने पानी लग जाता है, जिससे काफी दिक्कतें होती हैं।
- निर्मल कौर और सपना, सेक्टर-19


डीसी को 15 दिन पहले सेक्टर-19 के हुडा प्लाटों और फिरोजपुर की बदहाल सड़कों के निर्माण के लिए 40 लाख का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। इसके पास होते ही टेंडर होगा और मार्च 2014 तक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-रविकांत स्वामी, पार्षद, सेक्टर-19

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed