फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pooja Kaul make Donkey milk soaps, being sold at Women of India Organic Festival

गधी के दूध से साबुन बना रही ये महिला उद्यमी, विदेश में जमकर हो रही बिक्री, ये हैं खासियतें

Mon, 14 Jan 2019 09:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Jan 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Pooja Kaul make Donkey milk soaps, being sold at Women of India Organic Festival
पूजा कौल

आप ने तमाम पशुओं के दूध और उनके गुणों के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन अब गधी का दूध चर्चा में बना है। एक महिला किसान ने इसी दूध की बदौलत अपना व्यवसाय भी खड़ा कर लिया है। अब इस दूध की मांग विदेशों तक है। इसके उत्पाद भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। दरअसल इन दिनों चंडीगढ़ में 6 वां महिला ऑर्गेनिक मेला चल रहा है। इस मेले में देशभर से महिला उद्यमी जुटी हुई हैं। इनके ऑर्गेनिक उत्पाद लोगों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

विज्ञापन


ऑर्गनिको की संस्थापक पूजा ने गधी के दूध से एक साबुन बनाया है। यह साबुन पांच प्रकार के तेलों और गधी के दूध को मिलाकर बनाया गया है। इसके लिए पूजा गधों का पालन करने वालों किसानों से संपर्क करती हैं और उनसे दूध खरीदती हैं। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है। मेला का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कर रहा है।

विज्ञापन

Pooja Kaul make Donkey milk soaps, being sold at Women of India Organic Festival
पूजा कौल

 आंध्रप्रदेश में एक चम्मच गधी के दूध की कीमत 50 रुपये है और 2000 रुपये लीटर। पूजा दिल्ली से मेले में आई हैं। उन्होंने बताया कि यह साबुन यूरोपियन देशों में बहुत प्रसिद्ध है और वहां लोग गधी के दूध से बने साबुन से नहाते हैं। भारत में गधों का ज्यादा इस्तेमाल सिर्फ बोझा ढोने के लिए किया जाता है। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में गधे पालने वालों से संपर्क किया और उन्हें जागरूक किया।

 भारत में पहली बार इस तरह का कांसेप्ट आया है। अब तक वे 1500 साबुन बेच चुके हैं। विदेशों में साबुन भेजा गया है। गधे पालने वालों की कमाई कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। लोगों को यह साबुन काफी पसंद आ रहा है। आने वाले दिनों में वे फेसवॉश, फेसक्रीम व मोस्चराइजर भी मार्केट में लाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed