फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   polygraphy test of bheem tank murder case accused

भीम हत्याकांड: 5 आरोपी पॉलिग्रॉफ टैस्ट को तैयार, 9 असहमत

Sat, 20 Feb 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर Updated Sat, 20 Feb 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
polygraphy test of bheem tank murder case accused

पंजाब के बहुचर्चित भीम हत्याकांड के 26 आरोपियों में से 5 आरोपी पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं, वहीं 9 ने असहमति जताई है। पुलिस ने 12 के पॉलीग्राफ टैस्ट करवाने की याचिका अदालत में दायर की थी। जिसमें से पांच आरोपी यह टैस्ट करवाने के लिए तैयार हो गए हैं जबकि 9 आरोपियों ने अपने वकीलों के माध्यम से यह टैस्ट करवाने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


शिव लाल डोडा और अमित डोडा के अलावा तीन अन्य आरोपियों के टैस्ट करवाने पर सुनवाई 23 फरवरी को होगी। जानकारी के अनुसार शिव लाल डोडा और अमित डोडा के अलावा जिन 12 आरोपियों के पॉलिग्राफ टैस्ट की अनुमति अदालत से मांगी थी, उनमें आरोपी पारी, राधिया, बजीर, गुलाबिया, राजप्रीत उर्फ राजा, विक्की विज, सुनील उर्फ भीमा, हैप्पी, राजविंद्र पारी, धनराज, राजिंद्र, सिमरन तथा अजय गोगा शामिल थे।
विज्ञापन


इनमें से विक्की विज, सिमरनजीत और राजा यह टैस्ट के लिए तैयार हो गए हैं जबाकि अन्य आरोपियों ने इस पर सहमति व्यक्त नहीं की। सहमति व्यक्त करने वाले तीनों आरोपियों को 23 फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगा जहां टैस्ट करवाने की तारीख तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ ही अब तक काबू किए जा चुके कुल 26 आरोपियों में 5 ने झूठ पकड़ने वाली मशीन से अपना टैस्ट करवाने के लिए हां कर दी है। जबकि मृतक के परिवार की ओर से शिव लाल डोडा और अमित डोडा के नार्को टैस्ट की दायर की याचिका अदालत ने खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि इन आरोपियों का नार्को टैस्ट नहीं हो सकता।


इधर शिव लाल डोडा और अमित डोडा की न्यायिक हिरासत 24 फरवरी को समाप्त हो रही है जिन्हें पुन: अदालत में  पेश किया जाएगा वहीं शराब ठेकेदारों द्वारा ठेके बंद रहने संबंधी माननीय पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर 24 फरवरी को ही सुनवाई होगी और यह पूरा मामला सीबीआई को सौंपे जाने की याचिका पर भी सुनवाई 24 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed