फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pollution will increase from tomorrow, crackers of Mohali and Panchkula will be affected

कल से बढ़ेगा प्रदूषण, मोहाली व पंचकूला के पटाखों का पड़ेगा असर

Wed, 11 Nov 2020 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pollution will increase from tomorrow, crackers of Mohali and Panchkula will be affected
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल की हवा वीरवार से दूषित होने लगेगी। बुधवार तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) नियंत्रित रहेगा। वीरवार शाम से वायु प्रदूषण के करीब 30 से 40 फीसदी तक बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहार की वजह से चंडीगढ़ की सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे सड़कों पर गाड़ियां ज्यादा दौड़ेंगी। जगह-जगह जाम लगेगा। ऐसे में प्रदूषण के ग्राफ का बढ़ना तय है।
विज्ञापन

दीपावली के अगले दिन वायु प्रदूषण की क्या स्थिति रहने वाली है, इसका पता उसी दिन चलेगा। चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध है लेकिन पंचकूला व मोहाली में दो-दो घंटे की छूट दी गई है। इसका असर चंडीगढ़ पर पड़ना तय है, क्योंकि दोनों शहर चंडीगढ़ से जुड़े हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि जिस तरह से प्रदूषण के लिए दिल्ली एनसीआर की एक ही पॉलिसी है, ठीक उसी तरह से ट्राइसिटी के लिए नियम बनाने होंगे।
विज्ञापन

हालांकि इस समय चंडीगढ़ का प्रदूषण कम है। मंगलवार शाम सात बजे चंडीगढ़ का एक्यूआई 130 के करीब दर्ज किया गया। सिटीब्यूटी फुल में प्रदूषण कम होने के पीछे दो बड़ी वजहें हैं। पहला, इस समय पहाड़ों की हवाएं मैदानी इलाकों की ओर आ रही हैं। पहाड़ों में मौसम साफ है और हवा के आने से प्रदूषण के कण भी घुल रहे हैं। दूसरी वजह बैकग्राउंड प्रदूषण। यानी कि शहर में पहले से प्रदूषण के कितने कण मौजूद हैं। चंडीगढ़ में आम तौर पर एक्यूआई 100 के नीचे ही रहता है। सर्दियों में यह 100 से पार होता है। ऐसी स्थिति में चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण के कम ही बढ़ने के आसार हैं, जबकि दिल्ली में पहले से प्रदूषण का स्तर ज्यादा है। ऐसे में इस मौसम में वहां की हवा का स्तर खराब ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम भी डालेगा प्रभाव, 14 के बाद पहाड़ों में बर्फबारी
उत्तर भारत के मौसम दीपावली के बाद जबरदस्त बदलाव आने वाला है। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर के आसपास पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बर्फबारी व बारिश के तापमान में गिरावट आएगी। इससे नमी व धुंध बढ़ेगी। इससे भी प्रदूषण की स्थिति में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। दीपावली से पहले दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को दिन के तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था, जबकि रात का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

कोट
मोहाली व पंचकूला में होने वाली आतिशबाजी का असर चंडीगढ़ पर पड़ेगा, क्योंकि दोनों शहर चंडीगढ़ से जुड़े हैं। ट्राइसिटी में प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए एक सामान नीति की आवश्यकता है। तभी इसका कुछ फायदा होगा।
-डा. सुमन मोर, विभागाध्यक्ष पर्यावरण स्टडीज पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed