{"_id":"7ac4b115ea323d6673996157fa8c400f","slug":"polling-day-vacation-in-haryana-on-april-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 10 अप्रैल को मतदान दिवस पर छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 10 अप्रैल को मतदान दिवस पर छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 01 Apr 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में 10 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। सरकार ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली स्थित हरियाणा सरकार के सभी सरकारी/अर्धसरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बोर्डों और निगमों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है ताकि कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के पंजीकृत कर्मचारियों को भी जन प्रतिनिधित्व अधिनियम (8/1996 संशोधित) की धारा 135-बी के तहत चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वेतन सहित छुट्टी लेने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत भी रहेगा।