{"_id":"d0c6d24ed7bd42e1c9b88d14a9e7fce7","slug":"politics-will-not-be-in-statue-of-unity","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गैर-सियासी प्रोजेक्ट है स्टेच्यू ऑपु यूनिटी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गैर-सियासी प्रोजेक्ट है स्टेच्यू ऑपु यूनिटी'
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2013 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में बनाए जा रहे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए नॉर्थ रीजन की वर्कशॉप की बैठक हुई।
इस बैठक को संबोधित करते हुए गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडास्मा ने कहा कि यह प्रोग्राम पूरी तरह गैर सियासी है, जिसकी बदौलत पूरे देश को एक लड़ी में पिरोकर रखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए अपनापन जरूरी होता है।
सरदार पटेल की तस्वीर देश की आजादी से 40 वर्ष बाद एनडीए की सरकार के प्रयत्नों से संसद में लगी थी। अब भाजपा के प्रयत्नों से उस लौह पुरुष की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाई जा रही है।
मंच संचालन कर रहे किसान मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा पंजाब सरकार के असिस्टेंट मीडिया एडवाइजर विनीत जोशी ने इस अवसर पर बताया कि वर्कशॉप के दौरान 15 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय एकता दौड़ की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है और पदाधिकारियों को ड्यूटी भी सौंप दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए लोहा एकत्रित करने के लिए बनाई गई को-ऑपरेशन कमेटी के कॉर्डिनेटर तथा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पार्टी वर्करों के अलावा देश भर के लोगों से आह्वान किया कि वे देश की एकता तथा अखंडता के लिए कुर्बान होने वाले महान सुपूत की इस अनमोल यादगार के लिए अपना योगदान दें।
इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांता चावला, पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा, हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा, हिमाचल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, गुजरात के खुराक और सिविल सप्लाई राज्य मंत्री छतर सिंह मोरी आदि ने यह जाहिर किया कि नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया यह प्रयत्न एक जन-आंदोलन का रूप धारण करेगा।