{"_id":"570405234f1c1b2838c810ea","slug":"politics-on-funeral-place-of-mata-chand-kaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता चंद कौर की हत्या: संस्कार स्थल बना राजनीति का अखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता चंद कौर की हत्या: संस्कार स्थल बना राजनीति का अखाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
माता चंद कौर का अंतिम संस्कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामधारी समुदाय के सतगुरु जगजीत सिंह की धर्मपत्नी माता चंद कौर का संस्कार स्थल सत्ता पक्ष और विपक्ष का राजनीतिक अखाड़ा बन गया। कांग्रेसियों ने जमकर सत्तापक्ष पर हमला बोला और सरकार को पूरी तरह फेल करार दिया। विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से इस्तीफा तक मांग लिया। वहीं मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कहना था कि विपक्ष हर मामले में राजनीति करता है और हर बात पर इस्तीफा मांगता है।
विज्ञापन
विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य में बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सुखबीर सिंह बादल को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। चन्नी ने कहा कि बीते कुछ समय के दौरान पंजाब की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है।
विज्ञापन
अब लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। इस क्रम में भैणी साहिब के प्रांगण में घटी गोली चलाने की घटना में माता चंद कौर का निधन एक बड़ा उदाहरण है। पुलिस अपने सियासी आकाओं के हाथों का सिर्फ खिलौना बन चुकी है।
विज्ञापन
चन्नी ने कहा कि सरकार की ओर से एसआईटी बनाने का फैसला सिर्फ आंखों में धूल डालने के समान है। इससे आरोपियों के लिए बच निकलना बहुत आसान हो जाएगा जो इससे पहले केसों में भी हो चुका है।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इसी पुलिस ने आतंकवाद से लोहा लेकर उसका सफाया किया था लेकिन अब वही पुलिस बेबस नजर आ रही है।
बिट्टू ने भी सुखबीर बादल से इस्तीफा मांगा और सीएम से आग्रह किया कि इस केस की मॉनीटरिंग खुद करें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान हंसपाल, विधायक भारत भूषण आशू ने भी सत्तापक्ष पर निशाना साधा।