{"_id":"61de657922ff2243597bd19c","slug":"politics-of-majha-will-heat-up-after-bikram-majithia-gets-interim-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"माझा में गरमाएगी सियासत: डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा व नवजोत सिद्धू को टक्कर देंगे बिक्रम सिंह मजीठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माझा में गरमाएगी सियासत: डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा व नवजोत सिद्धू को टक्कर देंगे बिक्रम सिंह मजीठिया
Wed, 12 Jan 2022 11:12 AM IST
ajay kumar
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:12 AM IST
सार
बिक्रम सिंह मजीठिया को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद माझा की सियासत गरमाएगी। मजीठिया ने मंगलवार को चंडीगढ़ में यह भी एलान किया है कि अगर समर्थक कहेंगे तो नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा।
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकाली दल के माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया को अंतरिम जमानत मिलने से सियासत गर्माने के आसार पैदा होने लगे हैं। माझा की धरती इसकी गवाह बनने जा रही है। बिक्रम सिंह मजीठिया पर केस दर्ज कराने वाले पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा व पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी माझा से हैं, लिहाजा बिक्रम सिंह मजीठिया के मैदान में उतरने के बाद माहौल गर्मा जाएगा।
विज्ञापन
माझा में 25 विधानसभा सीट हैं और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने यह इलाका बिक्रम सिंह मजीठिया के हवाले कर रखा है। हालांकि माझा में ही सुखबीर के जीजा आदेश प्रताप कैरों रहते हैं लेकिन सुखबीर बादल ने हमेशा तवज्जो अपने साले बिक्रम सिंह मजीठिया को दी है। इसलिए वह माझा के जरनैल के नाम से मशहूर हैं।
विज्ञापन
पिछली बार बेअदबी की घटनाओं से रोष पैदा हो गया था। जिसके कारण माझा में अकाली दल का पूरा सफाया हो गया था। कांग्रेस ने 25 में से 22 सीट जीतकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। माझा के कांग्रेस नेताओं सुखबिंदर सिंह सरकारिया, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओपी सोनी के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू का अहम रोल रहा था, जो माझा में ताकतवर नेता बनकर उभरे थे।
विज्ञापन
पंजाब में कैप्टन के हाथ से सत्ता जाने के बाद से नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अपनी पार्टी को हिट कर रहे थे कि ड्रग मामले में डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कुछ नहीं कर रहे हैं। माझा से ही डेरा बाबा नानक से विधायक पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा जिनके पास गृह विभाग है, वह लगातार कटघरे में खड़े हो रहे थे।
पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ तस्करी का केस तो दर्ज कर लिया लेकिन इसको लेकर पहले ही कयास लगाये जा रहे थे कि यह अदालत में टिक नहीं पाएगा। बिक्रम सिंह मजीठिया केस दर्ज होने के बाद से भूमिगत हो गए थे। कांग्रेस माझा में दोबारा प्रचार में आगे निकलने की तैयारी कर रही थी कि अब सोमवार को बिक्रम सिंह मजीठिया को अग्रिम जमानत मिलने के बाद माझा में समीकरण बदलने के आसार पैदा हो गए हैं।
बिक्रम सिंह मजीठिया का युवा अकाली दल में खासा प्रभाव है और इसके अलावा स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया में भी उनका काफी दबदबा है। लिहाजा, पार्टी की युवा इकाई की रीढ़ की हड्डी बिक्रम सिंह मजीठिया जांच में शामिल होने के बाद दोबारा मैदान में आने की तैयारी कर रहे हैं और माझा में डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा व बिक्रम सिंह मजीठिया के बीच सियासी तीर तीखे हो सकते हैं।