फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics heats up in Punjab after Nitin Gadkari's statement on MSP

नितिन गडकरी के बयान पर पंजाब में सियासी उबाल, भगवंत मान, सुखदेव सिंह ढींढसा ने साधा निशाना

Sun, 14 Jun 2020 05:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up in Punjab after Nitin Gadkari's statement on MSP
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पंजाब में फसलों के समर्थन मूल्य के बारे में हो रही बयानबाजी पर पंजाब भाजपा ने अब केंद्रीय मंत्री का बयान जारी किया है। शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने केंद्रीय सड़क-परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बयान मीडिया में जारी किया। इसमें कहा गया है कि इस संबंध में विपक्षी पार्टियों द्वार किया जा रहा प्रचार दुर्भाग्यपूर्ण है।  

विज्ञापन


जारी बयान में बताया गया है कि नितिन गडकरी ने इन खबरों का खंडन किया कि किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य (एमएसपी) कम होने वाला है। गडकरी ने कहा कि ऐसी खबरें न केवल गलत हैं, बल्कि दुर्भावनापूर्ण भी हैं। उन्होंने हमेशा धान/चावल, गेहूं, गन्ना जैसी फसलों के वैकल्पिक उपयोग के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न तरीकों और साधनों की तलाश करने की वकालत की है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि एमएसपी में वृद्धि की घोषणा के समय वह खुद वहां मौजूद थे। गडकरी ने कहा कि किसानों को बदलते दौर के साथ-साथ खुद भी खेती करने के तरीकों को बदल कर अपनी आय को बढ़ाने के बारे में सोचना होगा, जिसके लिए केंद्र हमेशा उनके साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

भाजपा का एमएसपी हटाने का मंसूबा बेनकाब: लाल सिंह
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का फसलों की एमएसपी को लेकर दिया गया बयान पंजाब और किसान विरोधी है और इससे भाजपा का एमएसपी हटाने वाले मंसूबे का पर्दाफाश हो गया है। लाल सिंह ने कहा कि एमएसपी हटाने से पंजाब का किसान पूरी तरह बर्बाद हो जएगा और इससे पंजाब की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। 

बीते साल के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एमएसपी से पंजाब को 3626 करोड़ रुपये रेवन्यू आया और मंडी बोर्ड को 1813 करोड़ रुपये मार्केट फीस पर 1813 करोड़ रुपये आरडीएफ आया जोकि अब खत्म हो जाएगा। इसका असर पंजाब पर सबसे ज्यादा होगा। 

सूबे में 36 हजार आढ़ती हैं जो पूरी तरह अर्थव्यवस्था पर निर्भर हैं और पिछले साल उन्हें 1611 करोड़ रुपये और मजदूरों को 1100 करोड़ रुपये की आमदन हुई थी। लाल सिंह ने कहा कि भाजपा के वन नेशन वन मार्केट के तहत बीते कुछ सालों में पंजाब सरकार द्वारा 163 प्रमुख यार्डों, 284 सब यार्डों और 1443 खरीद केंद्रों में करोड़ों रुपये का जो निवेश किया गया है, वह बेकार चला जाएगा। 

पंजाब के आर्थिक ढांचे को तबाह कर देंगे तीनों अध्यादेश: मान
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि संबंधी तीनों अध्यादेशों को पंजाब के आर्थिक ढांचे को बर्बाद करने वाला तानाशाही फैसला करार दिया है। मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तीनों अध्यादेश वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही मान ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल समेत बादल परिवार पर मंत्री पद की खातिर पंजाब और किसान के हित मोदी सरकार के पास गिरवी रखने का आरोप लगाया है। 

खेती आर्डिनेंस से किसानी की तबाही होगी: ढींढसा 
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को देश की आर्थिकता पर बोझ बताने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान पर सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने कड़ा एतराज जताया है। वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ढींढसा ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री ढींढसा ने कहा कि जब केंद्रीय कैबिनेट में खेती आर्डिनेंस (अध्यादेश) लाया गया तब केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को तुरंत इसका विरोध कर मंत्री पद से त्यागपत्र देना चाहिए था। 

उन्होंने कहा किसानों को बर्बादी की तरफ धकेलने वाले इस आर्डिनेंस का समर्थन कैसे किया जा सकता है। सांसद ढींढसा ने कहा कि हरित क्रांति लाने में पंजाब व हरियाणा के किसानों की कड़ी मेहनत को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हरित क्रांति से पहले अनाज के लिए बाहरी देशों के आगे हाथ फैलाने पड़ते थे। उन्होंने कहा पंजाब व हरियाणा के किसानों ने देश को आत्मनिर्भर बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed