फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics heats up about laborers in Haryana

हरियाणा में गरमाई सियासत, सैलजा के आरोप पर विज बोले- कांग्रेस के योगदान से पहले मजदूरों को भेज चुके

Thu, 28 May 2020 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Politics heats up about laborers in Haryana
कुमारी सैलजा, अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में प्रवासी श्रमिकों को लेकर सियासत गर्मा गई है। सूबे के गृह मंत्री अनिल विज की ओर से राहुल गांधी को लेकर की जा रही बयानबाजी के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा भी खुल कर मैदान में आ गई हैं। सैलजा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिना तैयारियों के अचानक से लगाए गए लॉकडाउन के कारण आज हरियाणा में लाखों श्रमिक, गरीब, किसान और व्यापारी त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने 28 मई को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक देशव्यापी स्तर पर ऑनलाइन 'अभियान स्पीक अप इंडिया' चलाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाई जाएगी और सरकार से अपील की जाएगी कि वह संकट की इस घड़ी में लोगों को राहत देने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करे।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारी सैलजा ने कहा कि आज लाखों श्रमिकों का रोजगार छिन चुका है। रोजगार खत्म हो जाने की वजह से और वेतन न मिलने के कारण उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है और न ही रहने का कोई ठिकाना है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा इन श्रमिकों के लिए कोई राशन, खाना, जरुरी चीजों और किसी भी राहत का कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया। पहले इन श्रमिकों को उनके घरों पर भेजने के लिए सरकार द्वारा कोई इंतजाम नहीं किए गए।


इधर विज हुए आक्रामक 
कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा द्वारा श्रमिकों के मामले में लगाए गए आरोपों पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हरियाणा कोरोना राहत फंड में योगदान देने के लिए सभी से अपील की गई थी। कांग्रेस पार्टी ने जब इस फंड में कुछ राशि का योगदान दिया तो उससे पहले तो कई रेलगाड़ियों व बसों के माध्यम से लोगों को भेजा जा चुका था। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने साधनों व प्रयासों से हर किसी इच्छुक मजदूर को भेजने की पूरी कोशिश की है। अगर अब भी कोई शेष रह गया है तो उसे भी भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed