फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics: Arvind Kejriwal CM of Delhi and Manohar Lal CM of Haryana clashed on social site

Politics: एक्स पर भिड़े दिल्ली-हरियाणा के सीएम, मनोहर बोले- आप एक्स पर लगे रहिए, मुझे जनहित के और काम करने हैं

Tue, 05 Sep 2023 12:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 12:49 AM IST
सार

मुफ्त की घोषणाओं को लेकर एक्स पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भिड़ गए। सबसे पहले मनोहर लाल ने एक्स पर केजरीवाल का नाम लिए बिना तंज कसा। उसके जवाब में दिल्ली सीएम ने जवाब दिया। 

विज्ञापन
Politics: Arvind Kejriwal CM of Delhi and Manohar Lal CM of Haryana clashed on social site
अरविंद केजरीवाल और मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच मुफ्त की घोषणाओं को लेकर एक्स (ट्विटर) पर जंग सोमवार को भी जारी रही। दोनों एक दूसरे को मजबूती से जवाब देते रहे। सबसे पहले मनोहर लाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर केजरीवाल का नाम लिए बिना तंज कसा। उसके जवाब में दिल्ली सीएम ने कहा कि जल्द ही हरियाणा को बहुत कुछ देंगे।

विज्ञापन


इस पर रविवार को मनोहर लाल ने जवाब दिया तो शाम को केजरीवाल ने मनोहर सरकार के पूर्व खेल मंत्री का मुद्दा उठा दिया। उसके बाद 20 घंटे तक जंग शांत रही। चार सितंबर की शाम को फिर से हरियाणा सीएम ने लिखा, मैं जनता के पैसों को जरूरतमंद लोगों और जनता की जरूरत के कामों में लगाता हूं।
विज्ञापन


जिसकी जितनी जरूरत होती है उसकी उतनी मदद हम करते हैं..। मैं लोगों को सुविधाएं भी देता हूं और स्वभिमान का सम्मान भी करता हूं। केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि आप ट्विटर/एक्स पर लगे रहिए, मुझे जनहित के और भी काम करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सितंबर को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को भिवानी में आना था उससे एक दिन पहले मनोहर लाल ने उनका नाम लिए बिना एक्स पर लिखा कि बहुत सी ऐसी पार्टियां हैं, जो नारे लगाती हैं कि ये मुफ्त लो, वो मुफ्त लो...मुफ्त की आदत लगाने की बजाए हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि काम करने वाले व्यक्ति की आवश्यकताओं को पूरा करके उसके हुनर को निखार कर उसका विकास किया जाए। इस पर केजरीवाल ने लिखा कि साहब हम दिल्ली में मुफ्त और विश्वस्तरीय शिक्षा देते हैं।

मुफ्त और विश्वस्तरीय इलाज देते हैं। मुफ्त और 24 घंटे बिजली देते हैं पानी देते हैं। पंजाब में भी हमने ये सब काम शुरू कर दिए हैं। और जनता इन सुविधाओं से बहुत खुश है। जल्द ही हरियाणा के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।

आप को मुफ्त का खाने की आदत लगी
केजरीवाल के जवाब पर हरियाणा के सीएम मनोहर ने कहा कि आप को तो मुफ्त खाने की आदत लगी है। मुफ्त का खाया हुआ कब निकल जाए यह बात आप के मंत्रियों से बेहतन कौन समझ सकता है।

क्या वजह है पूरी भाजपा बचाने में जुटी है..: केजरीवाल
हम जनता के पैसे से जनता को मुफ्त सुविधाएं देते हैं। इससे आपको तकलीफ होना लाजमी है साहब। क्योंकि आपकी पार्टी में तो जनता का पैसा अपने खास दोस्तों पर लुटाने का चलन जो है।


और रही बात मंत्रियों की तो सुना है कि आजकल आप अपने एक मंत्री के पाप को बचाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। आखिर क्या वजह है कि महिलाओं साथ दुर्व्यवहार करने वालों को पूरी भाजपा बचाने में जुट जाती है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed