फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politicians are distributing a lot of freebies this time in Punjab Assembly Election

मुफ्त की सियासत में फंसा कर्जदार पंजाब: बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त देने का सियासतदान कर रहे वादा

Fri, 18 Feb 2022 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 10:38 AM IST
सार

पंजाब का हर नागरिक 82 हजार रुपये के कर्ज में दबा हुआ है। राज्य का लाखों करोड़ रुपये का कर्ज उतारने के बजाय राजनीतिक दल कर्ज बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Politicians are distributing a lot of freebies this time in Punjab Assembly Election
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनाव में सियासतदान इस बार मुफ्त की रेवड़ियां खूब बांट रहे हैं। कर्जदार पंजाब के लोगों से राजनीतिक दल बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त देने का वादा कर रहे हैं। यह पहली बार है जब चुनावी रण में राजनीतिक दल राज्य की महिलाओं को लेकर सीधे घोषणाएं करने में जुटे हुए हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए महिलाओं को 1000 से लेकर 3000 रुपये तक देने का वादा सियासतदान कर चुके हैं।

विज्ञापन


मार्च 2017 में जब कांग्रेस सरकार ने पंजाब की बागडोर संभाली थी तो उसे पिछली शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार ने 1.82 लाख करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में दिया था। पांच साल में कांग्रेस की सरकार में विरासत में मिले कर्ज में अब तक 1 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हो चुकी है। अब 2022 में आने वाली सरकार को विरासत में 2.82 लाख करोड़ का कर्ज मिलेगा।
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक राज्य का हर नागरिक 82 हजार रुपये के कर्ज में दबा हुआ है। राज्य का लाखों करोड़ रुपये का कर्ज उतारने के बजाय राजनीतिक दल कर्ज बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। सत्ता हासिल करने के लिए विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे राजनीतिक दलों के नेता लगातार लोगों को लुभाने के लिए मुफ्त की रेवड़ियां बांट रहे हैं। इस काम में कांग्रेस, त्रिकोणीय गठबंधन (भाजपा, पीएलसी और शिअद संयुक्त), आप, शिअद-बसपा गठबंधन सहित राज्य के सियासी किसान भी आगे हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपने घोषणा पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित कई योजनाओं के जरिए मुफ्त की रेवड़ियां देने का वादा किया है। मतदान को बहुत कम समय बचा है, 20 फरवरी को मतदान होना है। अब देखना यह होगा कि किस दल के पक्ष में मतदाता अपनी मुहर लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सा दल क्या दे रहा मुफ्त

भाजपा: 4000 रुपये बेरोजगारी भत्ता
भाजपा गठबंधन ने पंजाब चुनाव के लिए संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें बेरोजगार युवाओं को दो साल तक 4 हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को भी प्रतिमाह जेब खर्च का वादा किया है।


आप: 300 यूनिट मुफ्त बिजली
आप ने चुनाव में 10 गारंटियां दी हैं। इसमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ ही मुफ्त इलाज का वादा किया है। 18 साल आयु की महिला को हर महीने 1000 रुपये देने की गारंटी पार्टी की ओर से दी गई है।

कांग्रेस: घर पहुंचाएगी मुफ्त सिलिंडर
पंजाब में सत्तासीन कांग्रेस ने भी कई मुफ्त की रेवड़ियां बांटी हैं। हालांकि अभी तक पार्टी का घोषणा पत्र नहीं आया है, लेकिन चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे चन्नी और सिद्धू ने अपने-अपने मॉडल में 5वीं पास करने वाली छात्रा को 5 हजार, 10वीं पास करने वाली को 10 हजार रुपये देने के साथ ही घर में महिलाओं को मुफ्त सिलिंडर पहुंचाने का वादा किया है।


शिअद-बसपा : महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये
चुनाव में अपने नए गठबंधन की साथी बसपा के साथ शिअद ने घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये, नीले कार्ड धारक की महिला मुखिया को हर महीने 2 हजार रुपये के साथ ही 400 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed