फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   politicians and bureaucrates children will study in govt schools

सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे नेताओं और नौकरशाहों के बच्चे!

Tue, 15 Sep 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Sep 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
politicians and bureaucrates children will study in govt schools

नेताओं और नौकरशाहों के बच्चे भी अब सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे। चौंक गए न जानकर, लेकिन ऐसा होगा अगर हाईकोर्ट याचिका पर अपनी मुहर लगा देती है। फिलहाल हाईकोर्ट ने याचिका पर अमल करते हुए हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। दरअसल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन


इस याचिका में कहा गया कि यूपी के सरकारी स्कूलों की बदतर हालत पर व्यवस्था देते हुए निर्देश दिए थे कि राजनेता और नौकरशाहों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाए। याचिका में कहा गया कि बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ने पर सरकार की ओर से कर्मचारियों को बच्चों की फीस पर आयकर में राहत दी जाती है जबकि सरकारी स्कूलों में मुफ़्त शिक्षा का प्रावधान है।
विज्ञापन

नोटिस जारी कर 15 अक्तूबर तक मांगा गया जवाब

politicians and bureaucrates children will study in govt schools

अदालत से अपील करते हुए याची ने कहा कि इस प्रकार जनता के पैसे को बर्बाद न होने दिया जाए और इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के अनुरूप सरकारी कर्मचारियों को निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के एवज में कोई राहत न दी जाए।

साथ ही सरकारी कर्मचारियों के बच्चों का सरकारी स्कूल में पढ़ना अनिवार्य किया जाए। याचिकाकर्ता ने मांग की कि बच्चों की फीस रिफंड करने का प्रावधान करने वाली अधिसूचना खारिज की जाए।

हाईकोर्ट ने मामले में हरियाणा सरकार को 15 अक्तूबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब माँगा है। बता दें कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के उद्देश्य से यह याचिका दायर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed