फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political strategist Prashant Kishor meets Congress MLAs in Chandigarh

चुनावी रणनीति : प्रशांत किशोर ने चंडीगढ़ में की कांग्रेस विधायकों से मुलाकात, छह घंटे से ज्यादा चला सियासी मंथन

Thu, 25 Mar 2021 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Mar 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Political strategist Prashant Kishor meets Congress MLAs in Chandigarh
प्रशांत किशोर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार प्रशांत किशोर ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर पंजाब के कांग्रेस विधायकों से अलग-अलग मुलाकात कर जनता की नब्ज पर चर्चा की। 

विज्ञापन


इन सभी विधायकों को लंच पर बुलाया गया था, जहां शाम तक प्रशांत किशोर प्रत्येक विधायक से अलग कमरे में मिलते रहे और उनसे उनके हलकों की मौजूदा स्थिति और अगले चुनाव में जनता के बीच पार्टी के रुख पर गहन चर्चा की। पता चला है कि करीब तीन दर्जन कांग्रेस विधायकों के साथ छह घंटे से भी अधिक समय तक मुलाकात चली।
विज्ञापन


प्रशांत ने विधायकों से इस बात की भी जानकारी हासिल की है कि बीते चार साल के दौरान उनके हलकों में ऐसे कौन-कौन से कार्य अधूरे रहे या शुरू नहीं हो सके, जिन्हें लेकर आम लोगों में नाराजगी है? इसके अलावा विधायकों से कैप्टन सरकार की कमियों के बारे में भी अलग-अलग राय ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने विधायकों से यह जानकारी भी हासिल की है कि 2017 में जो मैनिफेस्टो बनाया गया था उसका चुनाव पर क्या असर पड़ा था। उन्होंने सभी विधायकों से जल्द से जल्द अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का फीडबैक देने को भी कहा  है। माना जा रहा है कि प्रशांत का अगला कदम विधायकों से उनके हलकों के संबंध में फीडबैक मिलने के बाद शुरू होगा। फिलहाल वे मुख्यमंत्री के साथ बुधवार की उक्त मंथन बैठक का विवरण साझा करेंगे।

सरकार से शिकायतों की सूची मांगी
इस बैठक की एक विशेषता यह भी रही कि प्रशांत ने उन विधायकों से भी फीडबैक हासिल किया, जो 2017 में पहली बार जीत कर आए हैं। हालांकि इस बैठक के बारे में सरकार और पार्टी की ओर से कोई विधिवत बयान जारी नहीं किया गया लेकिन सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर ने सभी विधायकों को अपने हलकों में आम लोगों तक सीधी पहुंच कायम करने की सलाह देते हुए उनसे जनता के उन सवालों की सूची बनाकर देने को कहा है, जिन्हें लेकर जनता को मौजूदा सरकार व प्रशासन से कोई शिकायत है। इसके साथ ही आम लोगों की इच्छाओं को भी गंभीरता से लेते हुए सूचीबद्ध करने को कहा गया है।

सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा भी प्रशांत ने ही तैयार की थी
उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार का पद संभालने के बाद बीते सप्ताह मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा बनाई थी, जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने चार साल के कार्यकाल के हर सफल पहलू का मीडिया के सामने जिक्र किया और भविष्य की संभावनाओं का एलान भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed