फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political siege before mayoral election... AAP councillors leave for Punjab under police protection

Chandigarh News: मेयर चुनाव से पहले सियासी घेराबंदी... पुलिस सुरक्षा में आप पार्षद पंजाब रवाना

Thu, 22 Jan 2026 02:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Political siege before mayoral election... AAP councillors leave for Punjab under police protection
चंडीगढ़। मेयर चुनाव 29 जनवरी को होना है। आप और कांग्रेस गठबंधन और भाजपा दोनों बराबर संख्या के साथ हैं। जीतने के लिए 19 पार्षदों का मत चाहिए। इस बार चुनाव गुप्त मतदान के जरिये नहीं होना है। ऐसे में अपने अपने पार्षदों को बचाने में पार्टियां लगी हैं। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने बुधवार देर शाम पंजाब का रुख कर लिया। ऐसा इसलिए किया कि कहीं एक दो और पार्षद टूट न जाएं। दोनों ओर से बराबर की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आप के पार्षदों को शाम चार बजे कहा गया कि वे सभी पांच बजे तक सेक्टर-39 के आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचें। पार्षदों का पहुंचना शुरू हो गया और उन्हें अलग अलग वाहनों से पंजाब के रोपड़ के किक्कर ताल ले जाया गया है। सभी पार्षद पुलिस सुरक्षा में गए हैं। सवा सात बजे तक पार्षद सेक्टर-39 से पंजाब के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि भाजपा ने मेयर चुनाव में विनोद तावड़े को ऑब्जर्बर बनाया है। उनके ऑब्जर्बर बनने से आप को अधिक डर सताने लगा। इसलिए मेयर चुनाव के नामांकन के एक दिन पहले चंडीगढ़ से बाहर जाने का निर्णय लिया। आम आदमी पार्टी के दो पार्षदों के टूट कर भाजपा में जाने के बाद आप और कांग्रेस का गठबंधन में बराबर को गेम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। एक मत सांसद का भी होता है। सांसद आप और कांग्रेस गठबंधन के साथ हैं। ऐसे में दोनों पक्ष 18-18 मत के साथ बराबर है। इनमें से एक को अपने पासे में लाना होगा या फिर टॉस होगा। नामांकन के लिए वीरवार को दोबारा चंडीगढ़ आएंगे। नामांकन के बाद फिर पंजाब चले जाएंगे। सभी पार्षद मतदान के दिन चंडीगढ़ पहुंचेंगे। ताकि किसी भी प्रकार का तोड़ फोड़ न किया जा सके।

यह है नगर निगम में दलीय स्थिति
भाजपा 18
आप 11
कांग्रेस 06
सांसद 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed