{"_id":"5d3e24ff8ebc3e6cd11bb8ca","slug":"political-run-begins-for-jalalabad-phagwara-in-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में शुरू हुई जलालाबाद, फगवाड़ा की दौड़, एआईसीसी ने शुरू कराया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में शुरू हुई जलालाबाद, फगवाड़ा की दौड़, एआईसीसी ने शुरू कराया सर्वे
Mon, 29 Jul 2019 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अखिल तलवार, चंडीगढ़
अखिल तलवार, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस में पंजाब की दोनों खाली विधानसभा सीटों जलालाबाद और फगवाड़ा के लिए दौड़ शुरू हो गई है। पार्टी ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जलालाबाद के विधायक सुखबीर बादल फिरोजपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं। जबकि फगवाड़ा के विधायक सोम प्रकाश होशियारपुर से जीत कर केंद्रीय राज्यमंत्री बन गए हैं। दोनों सीटों पर इसी साल उप चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार चुनने के लिए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने सर्वे शुरू किया था। उसी के साथ ही पंजाब की दोनों सीटों के लिए भी सर्वे शुरू कर दिया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने तौर पर भी फीडबैक ले रहे हैं। उधर, दावेदारों ने लॉबिंग भी शुरू कर दी है। जलालाबाद शिरोमणि अकाली दल केप्रधान सुखबीर बादल की सीट है।
विज्ञापन
सत्ता में होने के कारण कांग्रेस के लिए इसे जीतना प्रतिष्ठा का सवाल है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ खुद जलालाबाद से जीत कर कैबिनेट में पहुंचना चाहते हैं। जिसके लिए उनके खास सिपहसालार कैप्टन संदीप संधू ने लॉबिंग शुरू कर दी है।
हालांकि अभी जाखड़ गुट का पूरा फोकस इस पर है कि नवजोत सिद्धू के इस्तीफेके बाद खाली हुई कैबिनेट सीट पर नए मंत्री को नाम की घोषणा किसी तरह उप चुनाव तक टाली जा सके। अगर चुनाव तक कोई मंत्री नहीं बनता है तो जाखड़ का रास्ता साफ हो जाएगा। इसलिए पंजाब से लेकर दिल्ली तक यही लॉबिंग की जा रही है कि कैबिनेट मंत्री की घोषणा उप चुनाव के बाद ही हो।
उधर, जलालाबाद से हंसराज जोसन भी टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं। पिछले दिनों कैप्टन ने संसद भवन में पंजाब केसांसदों से मुलाकात की थी, तब जोसन भी वहीं थे। वह भी अपनी लॉबिंग में लगे हैं।
फगवाड़ा में भी फंसा पेच
फगवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस टिकट को लेकर पेच फंसा है। पार्टी यहां मजहबी सिख बनाम रविदास बिरादरी को लेकर फंसी है। पिछले दो बार से यहां से जोगिंदर मान को लड़ाया जा रहा था, वह दोनों बार हार गए।
मान मजहबी सिख बिरादरी से हैं और इस बार भी टिकट के दावेदार हैं। उनके अलावा रविदास बिरादरी से बलबीर रानी सोढी भी दावा जता रही हैं। पूर्व चेयरमैन बलबीर राजा सोढी की पत्नी रानी सोढी रविदास बिरादरी से हैं।
वह कपूरथला कांग्रेस कमेटी की प्रधान हैं। इन पर सहमति नहीं बनती है तो पार्टी सरवन सिंह फिल्लौर को लड़ाने पर भी विचार कर सकती है।