फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political parties will be able to hold election rally in open ground with 30 percent capacity

चुनाव आयोग ने दी छूट: मैदान में 30 फीसदी क्षमता के साथ कर सकेंगे रैली, रोड शो व पद यात्रा पर रोक रहेगी

Sun, 06 Feb 2022 07:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Feb 2022 07:23 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने कोरोना के घटते मामलों के बीच राजनीतिक दलों को बड़ी राहत दी है। अब 30 फीसदी क्षमता के साथ मैदान में रैली करने की छूट दी गई है। रोड शो व पैदल यात्रा पर रोक जारी रहेगी। वहीं घर-घर जाकर सिर्फ 20 लोग ही प्रचार कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Political parties will be able to hold election rally in open ground with 30 percent capacity
रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोरोना संक्रमण की पंजाब में गिरती दर को देखते हुए चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को चुनावी रैलियों में छूट देने का फैसला किया है। अब खुले मैदान में 30 प्रतिशत क्षमता के साथ सियासी दल रैलियां कर सकेंगे। आयोग ने अभी रोड शो, पैदल यात्रा पर रोक को जारी रखा है।

विज्ञापन


घर-घर प्रचार के लिए पहले से निर्धारित 20 लोगों की ही अनुमति रहेगी। आयोग ने जारी पाबंदियों पर नजर रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि रात 8 से सुबह 8 बजे तक चुनाव प्रचार पर बंदिश जारी रहेगी। चुनाव प्रचार के लिए रैली स्थल पर कई प्रवेश द्वार के साथ ही बाहर जाने के रास्ते बनाने होंगे। राजनीतिक दलों को रैली के दौरान कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियों का पालन करना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाबंदियों में दी गई छूट की चुनाव आयोग 11 फरवरी को फिर से समीक्षा करेगा। संक्रमण की दर में कमी के बाद आयोग की ओर से जारी पाबंदियों में और छूट दी जाएगी। आठ जनवरी को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने रैली और रोड शो पर रोक लगा दी थी।


तीन बार की गई समीक्षा
15 जनवरी को पाबंदी रिव्यू हुई तो 19.46 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 6,883 मरीज मिले। वहीं 22 की मौत हुई। 22 और 31 जनवरी को आयोग की ओर से समीक्षा की गई। छह फरवरी को समीक्षा के बाद प्रचार में यह छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed